कोडरमा में राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों से बैठक
कोडरमा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव गौतम कुमार ने बैंक अधिकारियों से बैठक की। बैठक में उन्होंने बैंकों से ऋणधारकों की सूचियाँ उपलब्ध कराने और पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे हेतु जागरूक करने की अपील की, ताकि मुकदमों का बोझ घटे और राजस्व वसूली में सहायता मिले।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
कोडरमा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक
बैठक करते लोग : प्रभात खबर
कोडरमा में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई. सचिव ने अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए जागरूक किया.
कोडरमा से विकास की रिपोर्ट
आपके शहर में
कोडरमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्याय सदन सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने की. बैठक में सचिव ने बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की.
लोक अदालत से मुकदमों का बोझ घटेगा
उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन से जहां संबंधित विभाग को राजस्व वसूली में सहायता मिलती है, वहीं न्यायालय में लंबित मुकदमों का बोझ भी कम होता है. उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपने स्तर से पक्षकारों को सूचित करने और उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निष्पादन कराने के प्रति जागरूक करने की अपील की. साथ ही पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा हो सके. सचिव ने सभी बैंकों के अधिकारियों से ऋणधारकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि न्यायालय स्तर से भी संबंधित पक्षकारों को मामलों के निष्पादन के लिए सूचित किया जा सके.
मौके पर एलडीएम समेते कई लोगों की रही मौजूदगी
मौके पर एलडीएम विमलकांत झा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रोहित आनंद व शाहिकी मुस्तफा, एसबीआइ के चीफ मैनेजर मनोज कुमार, शिल्पा शालिनी, झारखंड ग्रामीण बैंक की वर्षा कुमारी, इंडियन ओवरसीज बैंक के राजेश कुमार गुप्ता, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मनीष कुमार पांडेय, आईडीबीआई के अजय कुमार सिंह, यूको बैंक के लालमणि कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के नीतीश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार धान, श्रवण कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खो-खो प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

