बाराबंकी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: मध्यस्थता से सुलझेंगे अदालतों में लंबित मामले - Nawabganj News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Barabanki - Nawabganj - National Lok Adalat In Barabanki | Resolve Pending Court Cases Fast बाराबंकी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:मध्यस्थता से सुलझेंगे अदालतों में लंबित माम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Barabanki
- Nawabganj
- National Lok Adalat In Barabanki | Resolve Pending Court Cases Fast
बाराबंकी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:मध्यस्थता से सुलझेंगे अदालतों में लंबित मामले
- कॉपी लिंक
बाराबंकी में अदालतों में लंबित मामलों को कम करने और पक्षकारों की आपसी सहमति से विवादों का स्थायी एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के उद्देश्य से 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-3.0' चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 1 अगस्त से 30 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और वादकारियों से अधिकाधिक मध्यस्थता योग्य मामलों की पहचान कर उनके समाधान में सहयोग की अपील की है। इस अभियान में वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक एवं वित्तीय विवाद सहित अन्य मध्यस्थता योग्य मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री उज्ज्वल उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत एक सरल, त्वरित और कम खर्चीली प्रक्रिया है।
प्राधिकरण ने आमजन से ऐसे मामलों के समाधान के लिए संपर्क करने और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
- सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

