होमअपराध12 आरोपियों को जमानत, जम्मू-कश्मीर में फायर सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में रिहाई के आदेश
अपराध

12 आरोपियों को जमानत, जम्मू-कश्मीर में फायर सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में रिहाई के आदेश

श्रीनगर की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने 12 आरोपियों को जमानत दी है और उनकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए हैं, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

4 अगस्त 2026 को 08:16 am बजे
12 आरोपियों को जमानत, जम्मू-कश्मीर में फायर सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में रिहाई के आदेश

सौजन्य से:- Jagran

जम्मू-कश्मीर: फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में 12 आरोपियों को जमानत, अदालत ने तत्काल रिहाई के दिए आदेश

श्रीनगर की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में 12 आरोपियों को नियमित जमानत दे दी है। अदालत ने सभी आरो ...और पढ़ें

HighLights

- 12 आरोपियों को नियमित जमानत मिली

- श्रीनगर की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत का फैसला

- कड़ी शर्तों के साथ तत्काल रिहाई के आदेश

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। श्रीनगर की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने जम्मू-कश्मीर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज भर्ती पेपर लीक मामले में 12 आरोपितों को नियमित जमानत दी है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निरोधक) कश्मीर तस्लीम आरिफ ने सभी आरोपियों को कड़ी शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया, जिसके तहत उनकी तत्काल रिहाई के निर्देश जारी किए गए।

यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 01/2025 से संबंधित है। जांच एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया था। अभियोजन के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 13(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 420, 467, 468 और 471 के तहत कार्रवाई की गई है।

अदालत ने प्रत्येक आरोपित को 50 हजार रुपये के जमानत मुचलके और समान राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया। सभी आरोपितों को एसीबी की विशेष जांच टीम के साथ सहयोग करने और हर सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, उन्हें किसी भी अभियोजन गवाह को प्रभावित करने से भी रोका गया है। मामले की जांच एसीबी द्वारा जारी है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें