होमअपराधराम मंदिर चढ़ावा मामला : सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी सुनवाई
अपराध

राम मंदिर चढ़ावा मामला : सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी सुनवाई

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली तीन जजों की पीठ करेगी. याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए.

10 जुलाई 2026 को 03:58 am बजे
राम मंदिर चढ़ावा मामला : सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी सुनवाई

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले चढ़ावे और दान में कथित गड़बड़ी की जांच को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई, सोमवार को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाली तीन जजों की पीठ करेगी. पीठ में चीफ जस्टिस सूर्यकांत के अलावा जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी.एस. मोहना भी शामिल होंगे. सुप्रीम कोर्ट की सूची के अनुसार, इस मामले में दाखिल जनहित याचिकाओं पर सुनवाई तय की गई है.

सुनवाई के लिए वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की जनहित याचिका के साथ राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह की याचिका भी सूचीबद्ध है. इस मामले में इससे पहले भी ग्रीष्मावकाश के दौरान जल्द सुनवाई की मांग की गई थी. हालांकि उस समय अवकाशकालीन पीठ ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामला सुना जाएगा. पीठ ने यह भी कहा था कि फिलहाल मामले में ऐसी कोई आपात स्थिति नहीं है, जिसके कारण तत्काल सुनवाई की जरूरत हो.

याचिका में क्या-क्या मांग की गई है

याचिका में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को मिले दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच की मांग की गई है. याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दान की राशि में किसी तरह की गड़बड़ी, गबन या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस मामले की जांच सीबीआई की अगुआई में गठित एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी से कराई जाए.

Advertisement

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है. साथ ही विशेष जांच दल जांच कर अंतरिम रिपोर्ट भी सौंप चुका है. याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी मांग की है कि रामजन्मभूमि ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया जाए कि जांच पूरी होने तक सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं. इन रिकॉर्ड में बैंक खाते, दान रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और कंप्यूटर डेटा सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं. साथ ही किसी भी रिकॉर्ड या सबूत को नष्ट करने या उसमें छेड़छाड़ करने पर रोक लगाने की भी मांग की गई है.

ऑडिट व्यवस्था मजबूत करने की मांग

याचिका में अदालत से यह भी अनुरोध किया गया है कि ट्रस्ट और उत्तर प्रदेश सरकार को ट्रस्ट की धनराशि और संपत्तियों की निगरानी के लिए मजबूत ऑडिट और जांच व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया जाए. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इससे भविष्य में इस तरह की शिकायतों को रोका जा सकेगा. अब इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ 13 जुलाई को सुनवाई करेगी. मामले में अदालत के समक्ष दोनों पक्षों की दलीलें रखी जाएंगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें