होम›अपराध›भोपाल में 17 सितंबर को लोक अदालत, 10 लाख तक के बिजली बिल पेनल्टी पर मिलेगा विशेष छूट
अपराध

भोपाल में 17 सितंबर को लोक अदालत, 10 लाख तक के बिजली बिल पेनल्टी पर मिलेगा विशेष छूट

भोजन जिला न्यायालय में 17 सितंबर को आयोजित लोक अदालत के तहत 10 757 मामलों में से लगभग 4 000 के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें कुटुंब, श्रम, चैक बाउंस और विद्युत अधिनियम से जुड़े दावों को सुना जाएगा। इस मंच पर 10 लाख रुपये तक के घरेलू बिजली बिल पेनल्टी, बैंक रिकवरी, नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स व जल कर के दायित्वों में विशेष रियायत दी जाएगी, और चैक बाउंस मामलों में कोर्ट फीस का पूरा रिफंड भी मिलेगा।

3 सितंबर 2026 को 06:32 pm बजे
भोपाल में 17 सितंबर को लोक अदालत, 10 लाख तक के बिजली बिल पेनल्टी पर मिलेगा विशेष छूट

सौजन्य से:- ETV Bharat

17 सितंबर को लोक अदालत, 10 लाख तक के बिजली बिल मामलों में पेनल्टी से मिलेगी छूट

भोपाल जिला अदालत में लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के लिए 17 सितंबर को लगाई जाएगी लोक अदालत. ब्रिजेन्द्र पटैरिया की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : September 3, 2026 at 10:49 PM IST

भोपाल: होम लोन की यदि ईएमआई बाउंस हो गई है और बैंक द्वारा भारी भरकम ब्याज वसूला जा रहा है, तो कोर्ट में पेंडिंग ऐसे मामलों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा. भोपाल जिला अदालत में लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के लिए 17 सितंबर को लोक अदालत लगाई जा रही है.

इसमें कुटुंब न्यायालय, श्रम न्यायालय, विद्युत अधिनियम जैसे जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी. भोपाल कोर्ट में चैक बाउंस और पेमेंट सेटलमेंट के ही करीबन 20 हजार मामले पेंडिंग हैं. लोक अदालत में 4 हजार मामलों का निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है.

भोपाल कोर्ट में लंबित हैं डेढ़ लाख मामले

भोपाल कोर्ट में करीबन 1 लाख 64 हजार मामले पेंडिंग हैं. इनमें चैक बाउंस के ही 20 हजार से ज्यादा मामले हैं. इसके अलावा कुटुंब न्यायालय से जुड़े 7 हजार 685 मामले चल रहे हैं. ऐसे मामलों में कई मामले ऐसे भी होते हैं, जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों को सुलझाया जा सकता है.

ऐसे मामलों को सुलझाने और दोनों पक्षों को राहत देने के लिए 17 सितंबर को लोक अदालत लगाई जा रही है. लोक अदालत में इस बार 10 हजार 757 केसेस रिफर किए गए हैं. इसमें से 4 हजार केसेस का निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कुटुंब न्यायालय में 8 हजार मामले पेंडिंग

जिला विधिक सेवा के सचिव सुनीत कुमार अग्रवाल ने बताया, "राजधानी भोपाल के कुटुंब न्यायालय में करीबन 8 हजार मामले पेंडिंग हैं. इनको लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इसमें से 316 मामलों को लोक अदालत के लिए भेजा गया है. सिविल मामलों में कोर्ट निपटने के बाद उनके निष्पादन से जुड़े मामले ही राजधानी भोपाल में करीबन 8 हजार पेंडिंग हैं. ऐसे 300 केसेस की लोक अदालत में सुनवाई की जाएगी.

चैक बाउंस और पेमेंट सेटलमेंट एक्ट से जुड़े 20 हजार मामले लंबित है. लोक अदालत में ऐसे करीबन 1 हजार मामलों को सुलझाने का लक्ष्य रखा गया है. भोपाल कोर्ट में विद्युत अधिनियम से जुड़े बिजली चोरी के 1900 मामले पेंडिंग हैं. लोक अदालत में ऐसे करीबन 800 मामलों को रखा जाएगा."

- एक साथ 5 लाख मामलों की होगी सुनवाई, 14 मार्च को लगेगी लोक अदालत

- विदिशा: लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझेंगे 11 हजार मामले, 8 मार्च को आयोजन

'लोक अदालत में जुर्माना राशि में मिलेगी छूट'

सचिव सुनीत कुमार अग्रवाल ने बताया, "चैक बाउंस और विद्युत से जुड़े मामले में पेनल्टी की भारी भरकम राशि में विशेष छूट मिल सकेगी. विद्युत वितरण कंपनी से जुड़े घरेलू बिजली कनेक्शन के मामले में 10 लाख तक की वसूली के केस में पेनल्टी पर छूट मिल सकेगी.

इसके अलावा बैंक रिकवरी के मामलों में भी पेनल्टी और ब्याज की राशि में छूट मिल सकती है. नगर निगम के प्रॉपर्टी टेक्स, जल कर से जुड़े मामले में भी पेनल्टी में छूट मिल सकेगी. चैक बाउंस से जुड़े कई मामलों में भारी भरकम कोर्ट फीस देनी होती है, ऐसे मामलों में लोक अदालत में फीस पूरी रिफंड होती है."

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग
अपराध

बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव
अपराध

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं
अपराध

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद
अपराध

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
अपराध

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें