दिल्ली मेट्रो: 17 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक-सुप्रीम कोर्ट तक ये रही पूरी लिस्ट
दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे।

सौजन्य से:- Jansatta
Delhi Metro Station Closed: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है। इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रभावित स्टेशन 24 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से अगले निर्देशों तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ये स्टेशन रहेंगे बंद
शुक्रवार को जो स्टेशन बंद रहेंगे उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान का नाम शामिल है।
यह पहली बार नहीं है जब विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पिछले कुछ दिनों में, अधिकारियों की सुरक्षा सलाह के बाद डीएमआरसी ने बार-बार सेंट्रल दिल्ली में कई स्टेशनों और एग्जिट गेट को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, ज्यादातर रूटों पर मेट्रो ट्रेनें चलती रही हैं, लेकिन जब भी पाबंदियां लगाई गईं, यात्री बताए गए स्टेशनों पर न तो चढ़ पाए और न ही उतर पाए।
सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है क्योंकि छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है और विपक्षी पार्टियां कथित परीक्षा पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच ये नई पाबंदियां लगाई गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सर्विस से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए डीएमआरसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देखें।
सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन
बता दें कि पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
वहीं, वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जाहिर की। हालांकि, उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बहुत दुखद है। इसलिए, पेपर लीक की घटना के बाद से पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे जेल में हैं। हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का एक एकेडमिक ईयर बर्बाद न हो। परीक्षाएं तुरंत कराना ज़रूरी था।” यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

