राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण नियमों पर मांगा जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास से जुड़े नियमों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि केंद्र के मानकीकृत विकास एवं भवन विनियम, 2023 को राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में लागू करने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Rajasthan High Court Seeks Government Response On Hilly Area Building Rules
हाईकोर्ट ने पहाड़ी-क्षेत्रों में निर्माण के नियमों को लेकर मांगा-जवाब:कहा- केंद्र के नियमों को लागू करने पर सरकार ने क्या कदम उठाए, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास से जुड़े नियमों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि केंद्र के मानकीकृत विकास एवं भवन विनियम, 2023 को राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में लागू करने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने यह निर्देश दिए। खंडपीठ झील संरक्षण समिति, बसंत होटल्स प्राइवेट लिमिटेड और उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की तीन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार के ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने वर्ष 2023 में मानकीकृत विकास एवं भवन निर्माण नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य देशभर में भवन निर्माण से जुड़े नियमों में समानता लाना और नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।
मामले को लेकर 18 अगस्त को होगी सुनवाई
कोर्ट को यह भी बताया गया कि इन नियमों में पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों जैसी विशेष भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों के लिए भी प्रावधान हैं। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार न्यूनतम बदलाव के साथ इन नियमों को अपनाने का आग्रह किया है।
खंडपीठ ने अतिरिक्त महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले शहरों के संबंध में इन नियमों को अपनाने और उनमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करने को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी अगली सुनवाई में पेश की जाए। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को जवाब और शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त 2026 को होगी।
- शहर में कल तीन घंटे तक नहीं आएगी बिजली: लाइनों के मेंटेनेंस के चलते रहेगा पावरकट; ये इलाके होंगे प्रभावित
- बच्चों को मोबाइल से दूर रख उनकी मासूमियत जिंदा रखें: जया किशोरी बोलीं- फैलियर आपको ये बताता है कि अगली बार क्या नहीं करना है
- जोजरी-बांडी-लूणी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनेगा रिवर कमीशन; नदी कॉरिडोर में नए निर्माणों पर रोक
- जोधपुर में स्कूली बच्चों को दी CPR की ट्रेनिंग: कल से मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम; पढ़ें शहर की प्रमुख खबरें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
- सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

