होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने रिक्शा चालक को 20 साल की सजा सुनाई, टोक दी उम्रकैद!
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने रिक्शा चालक को 20 साल की सजा सुनाई, टोक दी उम्रकैद!

सुप्रीम कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक रिक्शा चालक की सजा को उम्रकैद से घटाकर 20 साल का कारावास कर दिया। कोर्ट ने रिक्शा चालक की युवावस्था और उसके आचरण को देखते हुए इस फैसले पर पहुंची।

21 जुलाई 2026 को 03:13 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने रिक्शा चालक को 20 साल की सजा सुनाई, टोक दी उम्रकैद!

सौजन्य से:- Jagran

'कड़ी सजा के बावजूद दुष्कर्म के मामलों में कमी नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने रिक्शा चालक को सुनाई 20 साल जेल की सजा

जस्टिस संजय करोल और आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने कहा कि उसने जब यह अपराध किया था, उस समय 25 साल का था। युवावस्था को देखते हुए उसमें सुधार की संभावना ह ...और पढ़ें

HighLights

- सामूहिक दुष्कर्म मामले में रिक्शा चालक को सुनाई गई थी उम्रकैद

- कोर्ट ने कहा युवावस्था को देखते हुए उसमें सुधार की संभावना है

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए एक रिक्शा चालक की सजा को उम्रकैद से घटाकर 20 साल का कारावास कर दिया।

जस्टिस संजय करोल और आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने कहा कि उसने जब यह अपराध किया था, उस समय 25 साल का था। युवावस्था को देखते हुए उसमें सुधार की संभावना है। उस व्यक्ति का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और जेल में उसका आचरण अच्छा रहा है।

पीठ ने कहा-सरकार ने न तो कोई ऐसा रिकॉर्ड प्रस्तुत किया है, जिससे पता चले कि उसमें सुधार मुमकिन नहीं है। न ही उसने याचिकाकर्ता के इस बयान का विरोध किया है कि दोषी ठहराए जाने के बाद से उसका आचरण अच्छा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ट्रायल कोर्ट ने रिक्शा चालक को उसकी बची हुई जिंदगी के लिए कठोर कारावास की सजा सुनाई थी और उसे पीड़िता को 25 हजार रुपये जुर्माना देने का भी आदेश दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा था।

इस मामले में पीड़िता ने रात के समय दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक रिक्शा लिया। रिक्शा चालक ने भरोसा दिया कि वह उसे उसके घर छोड़ देगा। लेकिन, वह उसे सुनसान जगह ले गया, जहां पहले से एक और व्यक्ति मौजूद था।

खबरें और भी

वहां दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। नई दिल्ली के आइपी एस्टेट पुलिस स्टेशन को किसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सात सितंबर, 2016 को घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें