मध्य प्रदेश के खरगोन में राम नवमी दंगे के 11 आरोपी बरी, सबूतों का टूटना कारण बताया
खरगोन दंगा मामले में अदालत ने सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष की कमजोरी और गवाहों के मुकरने के कारण फैसला आया।

सौजन्य से:- Navbharat Times
Khargone Ram Navami: मध्य प्रदेश के खरगोन में 2022 राम नवमी के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। गवाहों के मुकरने और फोरेंसिक जांच में पेट्रोल बम की पुष्टि न होने के कारण अभियोजन पक्ष का मामला टिक नहीं सका।
हाइलाइट्स
2022 राम नवमी हिंसा से जुड़ा मामला
अदालत ने सभी 11 आरोपियों को किया बरी
गवाहों के मुकरने और पहचान में नाकाम रहने पर फैसला
पेट्रोल बम के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं कर पाई फॉरेंसिक लैब
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में 10 अप्रैल 2022 को राम नवमी के जुलूस के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सेशन कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले के सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह फैसला तब सुनाया जब अभियोजन पक्ष का पूरा मामला गवाहों के मुकरने और फोरेंसिक सबूतों के अभाव में बिखर गया।
घटना के दौरान भड़के दंगे में भटवाड़ी इलाके में घरों और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई थी, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था और इस हिंसा में इदरीस खान नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में इबादत, सादिक, अब्दुल्ला, साहेब उर्फ साहिब, शहरयार, फैसल, आज़म, शब्बीर, इमरान, मुश्ताक और राजिक नाम के 11 लोगों को आरोपी बनाया था। घटना के ठीक बाद जिला प्रशासन ने पांच इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 16 मकान और 29 दुकानें ढाह दी थीं।
अदालत की सख्ती और जांच में कमियां
चौथे अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश नाथ ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों की पहचान साबित करने पूरी तरह फेल रहा है। अदालत ने पाया कि मामले के 11 में से 8 चश्मदीद गवाह आरोपियों की पहचान करने में नाकाम रहे और कोर्ट में मुकर गए। इसके अलावा, आरोपियों का कोई टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड नहीं कराया गया था और यह भी स्पष्ट नहीं हुआ कि पुलिस ने 50 लोगों की भीड़ में से इन 11 लोगों को कैसे चुना।
10 अप्रैल 2022 को राम नवमी जुलूस के दौरान हुई थी हिंसा
कोर्ट ने इबादत, सादिक, अब्दुल्ला समेत सभी 11 आरोपियों को किया बरी
अभियोजन पक्ष के 11 में से 8 मुख्य गवाह अपने बयानों से मुकरे
एफएसएल रिपोर्ट में पेट्रोल, डीजल या केरोसिन के नहीं मिले अवशेष
घटना के दो दिन बाद दर्ज हुई थी एफआईआर, देरी पर भी उठे सवाल
पेट्रोल बम की थ्योरी भी साबित नहीं हुई
अदालत ने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए। कोर्ट ने कहा कि मुख्य गवाह वैष्णवी जैन के बयानों में भारी विरोधाभास था, क्योंकि उनके पिता और भाई ने खुद अदालत में माना था कि उपद्रवियों ने कपड़े से अपने चेहरे ढंके हुए थे, ऐसे में 500-600 मीटर की दूरी से पहचान करना संभव नहीं है। इसके अलावा, स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की रिपोर्ट में भी यह साबित नहीं हो सका कि मौके पर पेट्रोल बम या किसी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल हुआ था, क्योंकि जब्त बोतलों और जली हुई सामग्री में पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन के कोई अवशेष नहीं मिले।
लेखक के बारे मेंआकाश सिकरवारआकाश सिकरवार नवभारतटाइम्स.कॉम की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ डिजिटल टीम में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं। उनके पास प्रिंट, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा अनुभव है। जुलाई 2023 में NBT ऑनलाइन से जुड़ने से पहले वे पंजाब केसरी ग्रुप और सारांश टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विशेषज्ञता: आकाश की मुख्य विशेषज्ञता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक विश्लेषण करने में है। वे इन क्षेत्रों के ऐतिहासिक महत्व, जमीनी विवादों, जल-जंगल-जमीन के मुद्दों और शासन-प्रशासन की जनहितैषी खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। वे जटिल विषयों को सरल भाषा में डिकोड करने और उनके सामाजिक असर को उजागर करने में माहिर हैं।
पत्रकारिता अनुभव और शिक्षा: आकाश ने साल 2019 में पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग पर विशेष काम किया। इसके बाद सारांश टाइम्स में सीनियर सब-एडिटर के रूप में न्यूज रिसर्च और डेस्क मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में एम.ए. और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से पीजी डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

