होमवकीलन्याय को सरल बनाने के लिए 21 से विशेष लोक अदालत
वकील

न्याय को सरल बनाने के लिए 21 से विशेष लोक अदालत

बलरामपुर में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी पक्षों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह अभियान न्याय को सरल और सुलभ बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

4 जुलाई 2026 को 11:23 am बजे
न्याय को सरल बनाने के लिए 21 से विशेष लोक अदालत

सौजन्य से:- Live Hindustan

मामलों के निस्तारण के लिए 21 से लगेगी विशेष लोक अदालत

बलरामपुर में, सर्वोच्च न्यायालय 21 से 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य लंबित मामलों के आपसी सुलह से निस्तारण करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी पक्षों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह अभियान न्याय को सरल और सुलभ बनाने के लिए चलाया जा रहा है।

बलरामपुर, संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के आपसी सुलह और सहमति के आधार पर निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और संबंधित पक्षों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि न्याय को सरल, सुलभ और जन-जन तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'समाधान समारोह-2026' अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 21 से 23 अगस्त तक आयोजित विशेष लोक अदालत के रूप में होगा।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, जहां लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। विशेष लोक अदालत से पहले राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। प्राधिकरण के सचिव ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य संबंधित पक्षों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर अधिक से अधिक मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण में सहयोग करने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें