लखनऊ में 24 साल पुराने हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता इंद्रदेव सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही जुर्माना भी लगाया है। यह हत्या 2002 में लखनऊ में हुई थी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Indradev Singh Murder Case | CBI Court Ka Faisla, 3 Doshi Umarqaid
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता के हत्यारों को उम्रकैद:24 साल पहले लखनऊ में हुई थी हत्या, शूटर समेत 3 दोषियों पर जुर्माना भी लगा
- कॉपी लिंक
लखनऊ के बहुचर्चित बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के पिता इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने शूटर विक्रम यादव उर्फ कालिया, उसके साथी पन्ना सिंह और बृजेश यादव उर्फ मुन्ना को उम्रकैद के साथ जुर्माने की भी सजा दी है।
इससे पहले 30 जून को सीबीआई की विशेष अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।
साल 2002 में हुई थी हत्या
इंद्रदेव सिंह की 8 अगस्त 2002 को लखनऊ में डीएम कार्यालय के पीछे स्थित गली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह स्कूटर से जा रहे थे। स्कूटर सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और दो गोलियां मारीं। एक गोली उनकी गर्दन में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े।
मामले की शुरुआती जांच स्थानीय पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। जांच में सामने आया कि बृजेश यादव स्कूटर चला रहा था, जबकि पीछे बैठे विक्रम यादव उर्फ कालिया ने इंद्रदेव सिंह पर गोली चलाई थी।
मुकदमे के दौरान हत्या की साजिश रचने के आरोपी मन्नालाल गुप्ता, वेद प्रकाश उर्फ नेता और छोटेलाल उर्फ छोटू की मृत्यु हो चुकी है, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्यवाही समाप्त हो गई। इंद्रदेव सिंह वर्तमान में नोएडा पुलिस कमिश्नर के पिता थे। करीब 24 वर्ष पुराने इस चर्चित हत्याकांड में आए फैसले को न्यायिक प्रक्रिया का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

