हाईकोर्ट ने पुलिस को 24 घंटे अवैध हिरासत के लिए दी कड़ी सजा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने के लिए पुलिस अधिकारी को राज्य सरकार को 25 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये वाद व्यय (कॉस्ट) देने का आदेश दिया है.

सौजन्य से:- ईटीवी भारत
24 घंटे अवैध हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- कानून से ऊपर नहीं हो सकते पुलिस अधिकारी, सरकार को मुआवजा देने का आदेश
कोर्ट ने सरकार को यह राशि संबंधित पुलिस अधिकारी के वेतन या अन्य देयकों से वसूलने की स्वतंत्रता भी दी है.
ई. टी. वी. भारत उत्तर प्रदेश टीम द्वारा
प्रकाशित : जून 8, 2026 ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. 10:47 अपराह्न भारतीय समय
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखने पर सख्त कदम उठाया है. कोर्ट ने कहा कि प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पुलिस ने बिना कानूनी अधिकार के 24 घंटे तक हिरासत में रखा, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है.
अदालत ने राज्य सरकार को पीड़ित को 25 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये वाद व्यय (कॉस्ट) देने का निर्देश दिया है. साथ ही सरकार को यह राशि संबंधित पुलिस अधिकारी से वसूलने की स्वतंत्रता भी दी है. न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने मतांबर मिश्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया.
क्या था मामला : याचिकाकर्ता मतांबर मिश्र का कहना था कि 26 नवंबर 2022 को वह अपने पैतृक गांव सिधवार (हंडिया, प्रयागराज) स्थित घर पर थे. आरोप है कि तत्कालीन चौकी प्रभारी बरौत, सूर्य प्रकाश दुबे उन्हें घर से जबरन उठाकर पहले पुलिस चौकी और फिर हंडिया थाने ले गए. याचिकाकर्ता के अनुसार उन्हें 26 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक करीब 24 घंटे लॉकअप में रखा गया और रिहाई के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई.
याचिका में यह भी कहा गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस आयुक्त प्रयागराज से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस जांच में शिकायत को खारिज कर दिया गया.
घरेलू विवाद में 107/116 की कार्रवाई को बताया गलत : मामले में पुलिस ने बाद में याचिकाकर्ता के खिलाफ धारा 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही शुरू की थी. हाईकोर्ट ने कहा कि विवाद मूल रूप से घरेलू प्रकृति का था और ऐसे मामले में शांति भंग की आशंका संबंधी कार्यवाही लागू नहीं होती. कोर्ट ने कहा कि अध्याय-8 की कार्यवाहियां सार्वजनिक शांति एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैं, न कि घरेलू विवादों के समाधान के लिए.
कोर्ट ने ने यह भी कहा कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारी ने अपने हलफनामे में स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के पहलू पर विचार नहीं किया गया था और इसके लिए बिना शर्त क्षमा याचना की है. कोर्ट ने कहा कि पुलिस अधिकारी सूर्य प्रकाश दुबे ने अपने जवाबी हलफनामे में याचिकाकर्ता को 26 से 27 नवंबर 2022 तक हिरासत में रखने के आरोप का स्पष्ट खंडन नहीं किया.
अदालत ने कहा कि इतने विशिष्ट आरोपों का स्पष्ट खंडन न होने की स्थिति में अवैध हिरासत का तथ्य स्वीकार किया हुआ माना जाएगा. अदालत ने यह भी कहा कि यदि मामला केवल घरेलू हिंसा की शिकायत का था तो पुलिस को उसमें हस्तक्षेप का अधिकार नहीं था, जब तक कोई संज्ञेय अपराध न बनता हो. ऐसे मामलों का उपचार घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत उपलब्ध है.
हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी : फैसले में अदालत ने कहा कि पुलिस अधिकारी किसी घरेलू शिकायत के आधार पर याचिकाकर्ता को घर से उठाकर चौकी और फिर थाने ले गया तथा 24 घंटे तक लॉकअप में रखा. यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का खुला उल्लंघन है. जबकि बाद में शुरू की गई धारा 107/116 की कार्यवाही अवैध हिरासत को वैध ठहराने का प्रयास प्रतीत होती है.
खंडपीठ ने कहा कि नागरिकों की स्वतंत्रता का संरक्षण न्यायालय का दायित्व है और पुलिस अधिकारी कानून से ऊपर नहीं हो सकते. अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता को राज्य की ओर से अवैध हिरासत के लिए 25,000 रुपये का अंतरिम मुआवजा तथा 10,000 रुपये वाद व्यय दिया जाए. यह राशि आदेश की प्रति प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर अदा की जाएगी. साथ ही राज्य सरकार चाहे तो यह पूरी रकम संबंधित पुलिस अधिकारी सूर्य प्रकाश दुबे के वेतन या अन्य देयकों से वसूल सकती है. हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अलग से दीवानी वाद दायर कर अधिक क्षतिपूर्ति का दावा करने की भी छूट दी है.
फैसले में खंडपीठ ने कहा कि सरकार की नीतियों और न्यायालय के निर्देशों के बावजूद कई अधिकारी पुरानी कार्यप्रणाली नहीं छोड़ते. ऐसे मामलों में जब कोई नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत आता है, तब न्यायालय का कर्तव्य है कि वह संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को प्रभावी रूप से लागू कराए.
यह भी पढ़ें : बागपत में ऑनर किलिंग; प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर खाली प्लॉट में फेंका शव
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
इसका मतलब क्या है
हाईकोर्ट का निर्णय पुलिस की कार्रवाई पर एक सख्त नज़र रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि अधिकारी कानून के दायरे के भीतर रहें. यदि पुलिस एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में रखती है, तो इसके परिणामस्वरूप मुआवजा और वाद व्यय की भुगतान करने की आवश्यकता होगी और संबंधित पुलिस अधिकारी का वेतन या अन्य देयकों से वसूली की जा सकती है. यह निर्णय लोगों के लिए एक सकारात्मक कदम है जो मानते हैं कि कानून का सम्मान किया जाना चाहिए और अधिकारियों के लिए जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है.
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

