सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया, कक्षा 6 में तीसरी भाषा का अभ्यास अगले साल से शुरू किया जाए
कोर्ट ने बताया कि छठी कक्षा के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा पढ़ाने की व्यवस्था अगले वर्ष से लागू होनी चाहिए, जिससे उन्हें मानसिक तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके। CBSE ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध किया, जबकि पहले ही कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अनिवार्यकरण 1 जुलाई से लागू हो चुका है।

सौजन्य से:- ABP News
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से कहा कि छठी क्लास के बच्चों के लिए तीसरी भाषा को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए. इससे बच्चों को मानसिक रूप से तैयार होने का समय मिलेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की 3 भाषा नीति को अचानक लागू करने पर एक बार फिर सवाल उठाया है. कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि छठी क्लास के बच्चों के लिए तीसरी भाषा को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए. इससे बच्चों को मानसिक रूप से तैयार होने का समय मिलेगा.
इसके बाद CBSE ने विचार के लिए समय मांगा. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच को बताया कि वे इस सुझाव पर विचार करेंगे.
जस्टिस बागची ने कहा कि अगर अभी क्लास 6 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स इसी साल से तीन भाषाएं पढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें इसकी इजाज़त भी दी जा सकती है.
इससे पहले, केंद्र और CBSE ने बेंच को बताया था कि वे क्लास 6 के स्टूडेंट्स के लिए तीन भाषाएं (जिनमें दो भारतीय भाषाएं शामिल हों) पढ़ने की पॉलिसी को लागू करने के सुझावों पर काम कर रहे हैं.
27 मई को, सुप्रीम कोर्ट इस पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया था और केंद्र, CBSE और NCERT को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था.
किन भाषाओं को अनिवार्य किया जाएगा?
CBSE के एक सर्कुलर के मुताबिक, 1 जुलाई से क्लास 9 के स्टूडेंट्स के लिए तीन भाषाएं (जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल हों) पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है. CBSE ने अपने बयान में कहा था, "क्लास 9 का हर स्टूडेंट तीन भाषाएं पढ़ेगा. इन तीन भाषाओं में से कम से कम दो भारतीय भाषाएं होंगी.
भारतीय भाषाओं में हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, ओडिया, असमिया आदि शामिल है. गैर-भारतीय भाषाओं में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, अरबी, स्पेनिश आदि शामिल हैं. क्लास 6 के लिए दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य कर दी गई हैं, जबकि क्लास 7, 8 और 9 के उन स्टूडेंट्स के लिए कुछ छूट दी गई है जो दो गैर-भारतीय भाषाएं पढ़ रहे थे.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

