दिल्ली: IPS दीपक गहलावत को मिली नियमित जमानत, अदालत ने रखी बड़ी शर्त
आईपीएस दीपक गहलावत को तीन करोड़ रूपये की रिश्वत मामले में नियमित जमानत मिल गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने यह राहत देते हुए कहा कि अब उनकी निरंतर हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है क्योंकि मामले की जांच पूरी हो गई है।

सौजन्य से:- Jagran
दिल्ली: 3 करोड़ रिश्वत मामले में IPS दीपक गहलावत को मिली नियमित जमानत, अदालत ने रखी बड़ी शर्त
राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को नियमित जमानत दे दी है ...और पढ़ें
HighLights
- आईपीएस दीपक गहलावत को तीन करोड़ रिश्वत मामले में जमानत।
- राउज एवेन्यू सीबीआई कोर्ट ने जांच पूरी होने पर दी राहत।
- अदालत ने कहा, अब हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत को नियमित जमानत दे दी है।
अदालत ने कहा कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और अब आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में उसकी निरंतर हिरासत जांच में कोई मदद नहीं करेगी।
रिहा करने का निर्देश
विशेष सीबीआई न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा ने 31 जुलाई को पारित आदेश में गहलावत को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने का निर्देश दिया।
देश छोड़कर नहीं जाएंगे
अदालत ने शर्त रखी कि वह जांच में सहयोग करेंगे, साक्ष्यों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे और अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जाएंगे।
सीबीआई के अनुसार, दीपक गहलावत उस समय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात थे।
यह भी पढ़ें- फर्जी दवा रैकेट रिश्वत कांड: IPS दीपक गहलावत को एक दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया
एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पुडुचेरी से स्थानांतरित एक आपराधिक मामले की जांच को प्रभावित करने की साजिश रची।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

