सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख का जुर्माना लगाया, कहा अदालत को गुमराह किया
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत ने उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जो पहले 10 लाख रुपये था। कोर्ट ने कहा कि समय रैना ने अदालत के निर्देशों का उल्लंघन किया है और उन्होंने गुमराह किया है।

सौजन्य से:- Jagran
'आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें गुमराह करने का दोषी पाया। ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर जुर्माना लगाया।
- अदालत को गुमराह करने के आरोप में हुई कार्रवाई।
- समय रैना को 3 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि समय रैना ने गुमराह किया।
सुप्रीम कोर्ट ने इंडिया गॉट लेटेंट विवाद पर समय रैना को अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि रैना ने कोर्ट को घुमा रखा है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि समय रैना किस तरह के यूथ आइकन हैं, यह सोचकर चिंता होती है।
वकील ने मांगा आखिरी मौका
कॉमेडियन के वकीक ने कोर्ट से गलती मांगते हुए नरमी की अपील की। इसके बाद शीर्ष अदाल ने जुर्माना 10 लाख रुपये से घटाकर 3 लाख रुपये कर दिया और चेतावनी दी कि अगर अगली सुनवाई में वह संतुष्ट नहीं होता है तो 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
बेंच ने कहा कि यह कहकर गलत काम को और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है कि कल एक कंप्लायंस एफिडेविट फाइल किया गया था, लेकिन कोई एफिडेविट फाइल नहीं किया गया है।
चीफ जस्टिस ने कहा कि उन्हें लगता है कि देश से बाहर बैठकर वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। उन्हें अभी भुगतने दो। अगर यह घमंड नहीं है, तो हमें ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भी बदलनी होगी।
सुप्रीम कोर्ट क्योर SMA इंडिया फाउंडेशन की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रैना ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के महंगे खर्च पर असंवेदनशील टिप्पणी की और कथित तौर पर ऐसी विकलांगता वाले व्यक्ति का मजाक भी उड़ाया।
इस अपील में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के होस्ट समय रैना और दूसरे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विपुन गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर के जोक्स को फ्लैग किया गया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
- सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

