हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी समेत दो की गिरफ्तारी
हावड़ा नगर निगम के एक कानून अधिकारी और एक एनजीओ पदाधिकारी को कथित रंगदारी मांगने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

सौजन्य से:- Jagran
50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप: हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी समेत दो अरेस्ट
हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी और एक एनजीओ पदाधिकारी को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी और एक एनजीओ पदाधिकारी को 50 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कथित रंगदारी के इस नेटवर्क में नगर निगम के कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं या नहीं।
हावड़ा नगर निगम के कानून अधिकारी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हावड़ा स्टेशन परिसर के पास दो होटल चलाने वाले कारोबारी आशीष कपूर ने 20 जुलाई को गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के मुताबिक, 18 जुलाई को एनजीओ संचालक रमेश जायसवाल उनके पास पहुंचा और उनके होटल भवनों को अवैध बताते हुए नगर निगम की ओर से कार्रवाई और ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी।
आरोप है कि कार्रवाई रोकने के लिए नगर निगम के कानून अधिकारी सुदर्शन जायसवाल के माध्यम से 50 लाख रुपये देने की मांग की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम देने से इन्कार करने पर रमेश जायसवाल अगले दिन फिर उनके पास पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी।
50 लाख रुपये की कथित रंगदारी का आरोप
इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और बुधवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं को संदेह है कि दोनों आरोपित पिछले करीब एक दशक से इसी तरह का कथित रंगदारी नेटवर्क चला रहे थे।
पुलिस के अनुसार, वे होटल मालिकों, निजी अस्पताल संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों को कथित अवैध गतिविधियों के नाम पर नगर निगम की कार्रवाई का डर दिखाते थे और कार्रवाई रोकने के बदले रकम की मांग करते थे।
पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित वसूली के इस नेटवर्क में हावड़ा नगर निगम के अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल थे या नहीं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

