राष्ट्रपति ने 8 हाई कोर्टों में नई मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि, राजस्थान को भी मिला नया सीजे
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफ़ारिशों के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ हाई कोर्टों के लिए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए हैं, जिनमें कलकत्ता, बॉम्बे और राजस्थान शामिल हैं। न्यायालयों में प्रमुख बदलावों में छत्तीसगढ़ के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू‑कश्मीर‑लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश बनाना शामिल है। ये जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार रात सार्वजनिक की।

सौजन्य से:- Navbharat Times
High Court Chief Justice News: देश के आठ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति का ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में राजस्थान के चीफ जस्टिस का भी नाम शामिल है। जानें कहां-किसे मिली चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की ओर से नामों की सिफारिश किए जाने के कुछ दिन बाद आठ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिए गए हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार रात ये जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ हाई कोर्ट के लिए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए हैं। इनमें कलकत्ता, बॉम्बे और राजस्थान हाई कोर्ट शामिल हैं। राजस्थान में कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के पद पर बने रहने को लेकर अनिश्चितता थी।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद चीफ जस्टिस की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान में CJ बनाने की सिफारिश की थी। इससे पहले शुक्रवार को, जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस अग्रवाल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था। राष्ट्रपति के आदेश से राजस्थान में चीफ जस्टिस के तौर पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है। राजस्थान के गवर्नर जस्टिस अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद वे मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे।
अर्जुन राम मेघवाल ने दी जानकारी
कानून मंत्री मेघवाल ने नए चीफ जस्टिस को लेकर X पर पूरी लिस्ट शेयर की, जिसमें ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को J&K और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। इससे पहले एक संशोधित रोस्टर से पता चला था कि राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस शर्मा, जो 26 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं, अपना काम फिर से शुरू करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के एक जज की शिकायत और विरोध के बाद वे 31 अगस्त से 4 सितंबर तक न्यायिक कामकाज से अलग रहे थे।
8 हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस, देखिए लिस्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
मुंबई उच्च न्यायालय के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को मुंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजेमध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।
विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।
पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटेरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस के लिए निर्देश, दोषी व्यक्ति पर अपमानजनक आरोपों के लिए
- केन्द्रीय सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सूचना दी
- अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2.5 वर्ष कैद रहे मुबारक अली को बAIL दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जज पदों के लिए 15 जजियों में 5 महिलाओं की सिफारिश की
- सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने बोधगया के महाबोधि व विष्णुपद मंदिरों में पूजा-अर्चना की
- गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,659 मामलों का निपटारा, 7.64 करोड़ रुपये राजस्व
- सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की
- सुप्रीम कोर्ट जज और पत्नी ने सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की पूजा की

