होम›अपराध›बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप के बाद रुकी थी गिनती, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अब घोषित हुआ BCD Election के नतीजे
अपराध

बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप के बाद रुकी थी गिनती, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अब घोषित हुआ BCD Election के नतीजे

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के 2026 चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 23 सीटों पर 18 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवार विजेता बने। बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ के बाद काउंटिंग रुकी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कैमरों की…

20 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप के बाद रुकी थी गिनती, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अब घोषित हुआ BCD Election के नतीजे

सौजन्य से:- Navbharat Times

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के 2026 चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 23 सीटों पर 18 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवार विजेता बने। बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ के बाद काउंटिंग रुकी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कैमरों की निगरानी में दोबारा गिनती हुई।

नई दिल्ली: महीनों से कानूनी पेच में फंसे बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD) के 2026 चुनाव के नतीजे आखिरकार बुधवार को घोषित कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद 23 सीटों के लिए हुए चुनाव में जीतने वाले 18 पुरुष और 5 महिला उम्मीदवारों के नाम सामने आए। हालांकि, इनकी अंतिम स्थिति लंबित याचिकाओं पर आने वाले फैसले पर निर्भर करेगी।

BCD के चुनाव फरवरी 2026 में हुए थे लेकिन अप्रैल में काउंटिंग के दौरान एक कर्मचारी पर बैलेट पेपर से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ गए थे।

इस मामले में FIR होने के बाद काउंटिंग रोक दी गई थी और मामला अदालत तक पहुंच गया। इसके बाद हाई कोर्ट ने नए सिरे से चुनाव कराने की मांग खारिज कर दी थी।

कोर्ट ने पहले से हुई वोटिंग की गिनती पारदर्शी तरीके से दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ किया।

बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर और सीनियर एडवोकेट राकेश मुंजाल ने औपचारिक रूप से चुनाव परिणाम घोषित किए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर परिणाम जारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने साफ किया कि परिणाम घोषित किए जा रहे हैं लेकिन इनका भविष्य ट्रिब्यूनल के सामने लंबित अर्जियों के फैसले से जुड़ा रहेगा।

कोटा हासिल कर जीतने वाले 18 पुरुष उम्मीदवारों में पीयूष गुप्ता, बीएस जाखड़, मुरारी तिवारी, महावीर शर्मा, महमूद प्राचा, राकेश शेरावत, राजेश मिश्रा, अमित सहरावत, संजय राठी, नितिन अहलावत, आरएस गोस्वामी, रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, केके मनन, डीके शर्मा, रमन शर्मा, राजपाल कसाना और कुमार मुकेश शामिल हैं।

वहीं, रिवर्स एलिमिनेशन प्रक्रिया के जरिए 5 महिला उम्मीदवारों संगीता सोंधी, युक्ति राठी, अमृत कौर ओबेरॉय, अनुप्रिया यादव और गरिमा भारद्वाज का चयन हुआ है।

ऐसे हुई गिनती

23 विजेताओं के नाम सामने आए, इनमें 5 महिला उम्मीदवार विजयी

छेड़छाड़ के आरोप के बाद रुकी थी काउंटिंग, कैमरों की निगरानी में हुई गिनती

लेखक के बारे मेंटीना"टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।"... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग
अपराध

बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव
अपराध

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं
अपराध

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद
अपराध

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
अपराध

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें