शराबबंदी कानून पर नीतीश की नीति का जिक्र, मदन सहनी बोले- नहीं बदलेगा रुख; पुलिस एसोसिएशन क्यों है नाराज? - bihar liquor ban madan sahni firm police association upset
शराबबंदी कानून पर नीतीश की नीति का जिक्र, मदन सहनी बोले- नहीं बदलेगा रुख; पुलिस एसोसिएशन क्यों है नाराज? मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून से कोई समझौता नहीं होगा और यह सख्ती से लागू रहेगा। उन…

सौजन्य से:- Jagran
शराबबंदी कानून पर नीतीश की नीति का जिक्र, मदन सहनी बोले- नहीं बदलेगा रुख; पुलिस एसोसिएशन क्यों है नाराज?
मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून से कोई समझौता नहीं होगा और यह सख्ती से लागू रहेगा। उन्होंने शराबबंदी को गरीब और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया।
HighLights
- बिहार में शराबबंदी कानून पर कोई समझौता नहीं होगा।
- मंत्री मदन सहनी ने इसे गरीब और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया।
- पुलिस एसोसिएशन ने मंत्री के बयान पर आपत्ति जताई, बताया दुर्भाग्यपूर्ण।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को कहा कि शराबबंदी कानून के साथ कोई समझौता नहीं होगा। आगे भी पूरी सख्ती के साथ यह लागू रहेगा।
जदयू प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के सहयोग एवं सहमति से बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कानून के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा बिहार में शराबबंदी प्रभावी रूप से लागू है और आगे भी पूरी सख्ती के साथ लागू रहेगी।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का सर्वाधिक लाभ गरीब, मजदूर एवं बिहार की आधी आबादी अर्थात महिलाओं को हुआ है।
संबंधित कंपनी पर भी होगा मुकदमा
विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि बिहार में किसी भी कंपनी की शराब जब्त होने की स्थिति में संबंधित कंपनी के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समाज कल्याण मंत्री डाॅ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
इस दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर काम कर रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
मंत्री के बयान पर पुलिस एसोसिएशन को आपत्ति
इधर मंत्री मदन सहनी द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाला बयान देने पर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने एतराज जताया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि यह आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है।
अगर कोई पुलिसकर्मी कर्तव्य में कोताही बरतता है, तो विभागीय कार्रवाई की जाती है। मंत्री को इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत में न्यायाधीश नहीं थोप सकते निजी नैतिकता
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार शिकायत को खारिज करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखा, भाजपा MLA की अपील खारिज
- उच्च न्यायालय ने SGPC कर्मचारियों की बर्खास्तगी को उलट दिया, पाया 'भुकी' की पुनःप्राप्ति का सबूत अप्रमाणित
- बिल गेट्स की चेतावनी: अनियंत्रित AI से हो सकता है 100 करोड़ मौतों का जोखिम
- गोवा में धर्म‑परिवर्तन बिल को मिली आंतरिक विरोध से ठप्पी
- दिल्ली में ट्रैफ़िक चालान निपटाने का सुनहरा मौका: 25 अक्टूबर को लोक अदालत
- कर्नाटक के डीजीपी ने सेक्शन 35 बीएनएसएस के कड़ाई से पालन के लिए निर्देश जारी, पुलिस को व्यक्तिगत जवाबदेही की चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट ने फाइटर पायलट की विधवा को वायु सेना में पुनः भर्ती का आदेश दिया

