होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने भरत एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने भरत एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने भरत एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता संबंधित हाईकोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं. यह आदेश एक ऐसे मामले में आया है जिसमें बिहार पुलिस ने एक विवादित एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी को मार गिराया था. परिवार और स्थानीय लोग पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर जालने का आरोप लगा रहे हैं.

30 जून 2026 को 08:26 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने भरत एनकाउंटर मामले में CBI जांच की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने की स्वतंत्रता देते हुए कहा कि वह संबंधित हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकता है.

दरअसल, बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में भारत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. परिवार और याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि ये मुठभेड़ फर्जी थी. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI को जांच सौंपने की मांग की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए खारिज कर दिया है.

सुनवाई के दौरान जब याचिकाकर्ता के वकील ने इस कथित फर्जी मुठभेड़ को मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है और कई राज्यों में ऐसे एनकाउंटर आम हो गए हैं तो सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पूछा कि पहले से ही याचिकाएं लंबित हैं तो ये PIL क्यों दायर की गई?. अदालत ने सवाल किया कि इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष क्यों आया गया है. इसके साथ ही पीठ ने याचिकाकर्ता की पहचान पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि इस मामले में वो कौन हैं.

Advertisement

याचिकाकर्ता ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले से संबंधित कुछ याचिकाएं पहले से ही लंबित चल रही हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को एंटरटेन करने से पूरी तरह मना कर दिया. शीर्ष अदालत से झटका लगने के बाद अब याचिकाकर्ता के पास इस कथित एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित उच्च न्यायालय में अपील दायर करने का विकल्प बचा है.

क्या है मामला

बिहार की भोजपुर पुलिस ने एक विवादित एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी को मार गिराया था. एनकाउंटर के बाद पुलिस और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलग-अलग बयानों पर विवाद खड़ा हो गया. परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर भरत भूषण को फर्जी एनकाउंटर में मारने का आरोप लगा रहे हैं. परिवार का दावा है कि ये मुठभेड़ फर्जी थी और पुलिस ने भरत की हत्या की है.

इसी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच की PIL दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें