राममंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CBI जांच की मांग
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस. आई. टी.) ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जांच की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष से अर्टिगा कार, बुलेट और कैश मिला है।

सौजन्य से:- दैनिक भास्कर
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- अयोध्या राम मंदिर दान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एस. आई. टी. की स्थिति रिपोर्ट पर सुनवाई की CBI जाँच लाइव अपडेट
लाइव।राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:CBI जांच की मांग, एस. आई. टी. ने रिपोर्ट दाखिल की; टिन्नू के घर से कार और बुलेट बरामद
- कॉपी लिंक
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस. आई. टी.) ने रविवार देर रात अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई है। सोमवार (आज) को मामले की सुनवाई
इससे पहले 13 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने एस. आई. टी. से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही, मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिए थे।
दरअसल, चढ़ावा चोरी से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं। इनमें जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है।
इधर, चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष से अर्टिगा कार, बुलेट और कैश मिला है। जमीन से जुड़े कागजात भी मिले हैं। टिन्नू और मनीष को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। 39 घंटे पूरे होने के बाद रविवार रात 11 बजे दोनों को फिर जेल भेज दिया गया।
टिन्नू, पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे।
राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

