भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, पाटन सीट पर चुनाव याचिका में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने से इनकार कर दिया है, अदालत ने पाटन विधानसभा सीट से उनके 2023 के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। हालांकि, उन्हें हाईकोर्ट में अपने तर्क रखने की अनुमति है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a75d2cdd08256c0ed0a77a5","slug":"bhupesh-baghel-supreme-court-patan-election-petition-chhattisgarh-high-court-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: पाटन सीट पर फंसे भूपेश बघेल! सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: पाटन सीट पर फंसे भूपेश बघेल! सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल से किया इनकार
Fri, 07 Aug 2026 06:13 PM IST
बिलासपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: बिलासपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:13 PM IST
सार
Chhattisgarh News: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने पाटन विधानसभा सीट से 2023 में उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के हाईकोर्ट के फैसले में दखल नहीं दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें 2023 में पाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने से इनकार किया गया था। हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि बघेल सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चुनाव न्यायाधिकरण के समक्ष अपने सभी तर्क और दलीलें रखने के लिए स्वतंत्र हैं।
CJI की बेंच ने बघेल की याचिका का किया निपटारा
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने बघेल की उस याचिका का निपटारा किया, जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट के 15 जून के अंतरिम आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में चुनाव याचिका को कारण-ए-दावा नहीं होने और कानूनी आवश्यकताओं का पालन नहीं करने के आधार पर खारिज करने की बघेल की अर्जी को ठुकरा दिया था।
‘सभी दलीलें चुनाव न्यायाधिकरण के सामने रखने की छूट’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बघेल के पास बचाव के लिए तर्क मौजूद हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि उनकी चुनौती खारिज किए जाने से चुनाव न्यायाधिकरण के समक्ष कार्यवाही के दौरान सभी बिंदुओं और दलीलों को उठाने के उनके अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
'चुनाव याचिका कानूनन सुनवाई योग्य नहीं'
बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि चुनाव याचिका कानूनन सुनवाई योग्य नहीं है। वकील सुमीर सोढ़ी की सहायता से सिब्बल ने कहा कि चुनाव प्रचार 15 नवंबर को समाप्त हो गया था और बघेल कथित तौर पर 16 नवंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद थे। याचिकाकर्ता ने इसे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA) की धारा 126 का उल्लंघन बताया है।
‘धारा 126 का उल्लंघन भ्रष्ट आचरण नहीं’
सिब्बल ने कहा कि आरोपों को स्वीकार करने के बावजूद धारा 126 का उल्लंघन केवल चुनावी अपराध हो सकता है, इसे अधिनियम की धारा 123(7) के तहत ‘भ्रष्ट आचरण’ नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर मौन अवधि शुरू होने के बाद बघेल ने रैली या रोड शो किया था, जिसे धारा 126 और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया है।
‘क्या कथित उल्लंघन से चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ?’
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि यह भी देखा जाना है कि कथित उल्लंघन से चुनाव का परिणाम ‘महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित’ हुआ या नहीं। सिब्बल ने कहा कि यह तथ्यात्मक सवाल है और याचिकाकर्ता के अनुसार भी कार्यक्रम में करीब 200 लोग ही शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि बघेल करीब 20 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीते थे, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि कथित सभा ने चुनाव परिणाम को प्रभावित किया।
बघेल ने 48 घंटे की प्रचार रोक अवधि के उल्लंघन से किया इनकार
वकील सुमीर सोढ़ी के माध्यम से दायर याचिका में बघेल ने RPA की धारा 126 के तहत 48 घंटे की प्रचार मौन अवधि के उल्लंघन के आरोप से इनकार किया है। याचिका में कहा गया कि हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार कर गलती की। बघेल ने दावा किया कि याचिका में पर्याप्त तथ्य नहीं हैं, आरोप अस्पष्ट और अनुमान आधारित हैं तथा RPA की धारा 83 के तहत आवश्यक हलफनामा भी प्रस्तुत नहीं किया गया है।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया