होमअपराधछत्तीसगढ़ का मतांतरण विरोधी कानून राज्यपाल की मंजूरी के बावजूद लागू नहीं हो सका
अपराध

छत्तीसगढ़ का मतांतरण विरोधी कानून राज्यपाल की मंजूरी के बावजूद लागू नहीं हो सका

छत्तीसगढ़ में नए धर्म-स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को राज्यपाल ने अपनी मुहर लगाने के बाद भी यह कानून लागू नहीं हो सका है। अभी इसके लागू तक एक प्रशासनिक नियमों से उलझना मामला है।

26 जून 2026 को 09:23 pm बजे
छत्तीसगढ़ का मतांतरण विरोधी कानून राज्यपाल की मंजूरी के बावजूद लागू नहीं हो सका

सौजन्य से:- Jagran

नियमों में उलझा छत्तीसगढ़ का मतांतरण विरोधी कानून, आठ अप्रैल को राज्यपाल ने किए थे विधेयक पर हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ में नए धर्म-स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर राज्यपाल रमेन डेका की मुहर लगने के बाद भी यह कानून लागू नहीं हो सका है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय ...और पढ़ें

HighLights

- कांग्रेस बोली दो माह बाद भी कानून लागू न हो पाना सरकार की विफलता

- राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब प्रशासनिक नियमों के फेर में फंसा कानून

जेएनएन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए धर्म-स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर राज्यपाल रमेन डेका की मुहर लगने के बाद भी यह कानून लागू नहीं हो सका है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक विनिमय की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यथाशीघ्र इसे लागू कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दो माह बाद भी कानून लागू न हो पाना सरकार की विफलता है। बता दें कि यह विधेयक 19 मार्च 2026 को विधानसभा में पारित हुआ था और इसके बाद आठ अप्रैल को राज्यपाल ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 के अनुसार, दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा अवैध सामूहिक मतांतरण कराने पर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकेगी।

विधेयक में नाबालिग, महिलाएं, मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के मामलों में 20 साल तक की कैद का प्रविधान है। सभी अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होंगे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें