सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया गया
सीजेआई के खिलाफ अपशब्द और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में हुई थी।

सौजन्य से:- Jagran
CJI के खिलाफ अपशब्द: कोर्टरूम में हंगामा करने पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ स्टूडेंट्स गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्रों को गिरफ्तार किया है। तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के आरोप में दो छात्रों की गिरफ्तारी।
- लखनऊ यूनिवर्सिटी के दो लॉ छात्र पकड़े गए।
- दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीजेआई के खिलाफ अपशब्द और कोर्टरूम में हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ के सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को अरेस्ट किया गया है। दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने आदि कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच के बाद मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया।
प्रबल प्रताप को सुप्रीम कोर्ट में बदतमीजी के बाद गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। बता दें कि यह घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य) की सुनवाई के दौरान घटित हुई थी।
प्रबल प्रताप सिंह यादव स्वयं अपना केस लड़ रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने CJI के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और बेंच पर कागज फेंक दिए, जिससे कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित हुई थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- भरी कोर्ट में CJI को गाली देने वाले प्रबल प्रताप गिरफ्तार, जज के सामने फेंके थे पेपर
यह भी पढ़ें- 'मैं आदेश देता हूं', सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज को ही दे दिया ऑर्डर; कोर्टरूम में की बदतमीजी
Delhi | Two law students arrested in connection with the uproar in the Supreme Court. FIR has been registered at Tilak Marg police station, Delhi. Prabal Pratap Singh (24), a third-year law student of Lucknow University. Chander Bhan (23), a second-year law student of Lucknow…
— ANI (@ANI) July 15, 2026
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

