सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का बड़ा बयान: अभिजीत दीपके की मंशा पर उठाए गए सवाल
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि वे सोनम वांगचुक का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि दीपके को भारत का प्रधानमंत्री बनना है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
'सोनम वांगचुक की जान लेकर छोड़ेगा..': सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का CJP चीफ अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप
Written by: अंजन कुमार|नवभारतटाइम्स.कॉम•
सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज ने कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मंशा पर बहत ही गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक वे सोनम वांगचुक का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रहे हैं।
'दीपके को भारत का प्रधानमंत्री बनना है'
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन, इसके नेता और इसको समर्थन देने वाले लोगों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बताया है कि जंतर-मंतर पर जो नेता या अन्य जाने-माने चेहरे पहुंच रहे हैं, उनका असल इरादा क्या है। उन्होंने एक बहुत बड़े एक्स पोस्ट में यहां तक आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हो रहा है, उससे उनका दावा सही साबित होता है कि ज्यादातर भारतीय बेवकूफ हैं।अभिजीत दीपके सोनम वांगचुक की जान लेकर और उसे शहीद बनाकर ही छोड़ेगा, वरना उसकी राजनीति कैसे चलेगी? उसे तो प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया बनना है।
'लाइमलाइट में रहने जंतर-मंतर पहुंच रहे'
काटजू का कहना है कि 'यह साबित हो चुका है कि वहां जाने वाले जाने-माने लोग, जैसे कि अरविंद केजरीवाल, योगेंद्र यादव,सागरिका घोष,अरुंधति रॉय,संजय सिंह,नसीरुद्दीन शाह,स्वरा भास्कर, डिंपल यादव,राकेश टिकैत,कुणाल कामरा ऐसा सिर्फ इस वजह से कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लाइमलाइट में रहने का कोई और रास्ता नहीं मिल रहा।''जंतर-मंतर पर नाटक, तमाशा और ढोंग'
मार्कंडेय काटजू का कहना है कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हो रहा है, उससे उनकी बात प्रमाणित होती है। उनके मुताबिक, 'दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो भी हो रहा है, उससे मेरी बात फिर सही साबित हो गई कि 90% भारतीय बेवकूफ हैं, सच तो ये है कि इस इस नाटक, तमाशा और ढोंग के बाद मैंने अपना आंकड़ा बढ़ाकर 95% कर दिया है।''मुंगेरी लाल के हसीन सपने'
काटजू का आकलन है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी बनाने के कुछ दिन के ही बाद ही दीपके के 2 करोड़ से अधिक समर्थक बन गए, जिससे उसका दिमाग खराब हो गया और वो अपने को प्रधानमंत्री बनाने के सपने देखने लगा और अपने को उसके योग्य समझने लगा।'इससे मुझे एक पुरानी फिल्म याद आती है, मुंगेरी लाल के हसीन सपने।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

