दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांटेड अपराधियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत दो वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक डकैती और अन्य अपराधों का आरोपी है और दूसरा जालसाजी के मामले में वांटेड था। दोनों अपराधियों को अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया और उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज थे।

सौजन्य से:- Navbharat Times
अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सेंट्रल जिले में घोषित अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसआई मनीष, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार और महिला कांस्टेबल हिमांशी की टीम का गठन किया गया। इस टीम ने इंस्पेक्टर राहुल अधिकारी के नेतृत्व और एसीपी पदम सिंह राणा की निगरानी में स्थानीय खुफिया सूचना जुटाई और लगातार मैनुअल सर्विलांस के जरिए दोनों आरोपियों का पता लगाया।दिल्ली पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस को 10 जुलाई को सूचना मिली कि घोषित अपराधी आकाश उर्फ गोलू दिल्ली के केकेडी कोर्ट इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि करीब 30 वर्षीय आकाश उर्फ गोलू, निवासी लोनी, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को 15 अप्रैल को केकेडी कोर्ट की जेएमएफसी-4 अदालत ने एफआईआर में घोषित अपराधी घोषित किया था।आकाश का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा
यह मामला करावल नगर थाना में दर्ज भारतीय न्याय संहिता की धारा 392/34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27/54 से जुड़ा है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आकाश उर्फ गोलू का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। उसके खिलाफ करावल नगर, गीता कॉलोनी और गांधी नगर थानों में डकैती, चोरी, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।दूसरा व्यक्ति भी घोषित अपराधी
इसी दिन पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि 55 वर्षीय कांति देवी, निवासी सोनिया विहार, दिल्ली, अपने इलाके में मौजूद है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि 30 मई को तीस हजारी कोर्ट के जेएमएफसी-II की अदालत ने एफआईआर संख्या 75/08 में उसे घोषित अपराधी घोषित किया था। यह मामला कश्मीरी गेट थाना में दर्ज धारा 420, 468 और 471 के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

