होमअपराधजम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में नौकरी घोटाले में पूर्व पुलिसकर्मी पर आरोपपत्र दाखिल
अपराध

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में नौकरी घोटाले में पूर्व पुलिसकर्मी पर आरोपपत्र दाखिल

जम्मू, 22 जुलाई (भाषा) अपराध शाखा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में रोजगार दिलाने के झूठे वादे पर कई लोगों को ठगने के आरोप में एक पूर्व पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विशेष अपराध…

22 जुलाई 2026 को 05:13 pm बजे
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में नौकरी घोटाले में पूर्व पुलिसकर्मी पर आरोपपत्र दाखिल

सौजन्य से:- ThePrint

जम्मू, 22 जुलाई (भाषा) अपराध शाखा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में रोजगार दिलाने के झूठे वादे पर कई लोगों को ठगने के आरोप में एक पूर्व पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विशेष अपराध शाखा (एससीडब्ल्यू) जम्मू, संजय परिहार ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत इस साल की शुरुआत में दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में पुंछ के मेंढर तहसील के निवासी पूर्व चयन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद ताहिर के खिलाफ जम्मू की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।

उन्होंने कहा कि मामला दो लिखित शिकायतों से उपजा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अदालत में नौकरी का वादा करके शिकायतकर्ताओं को धोखाधड़ी से प्रेरित किया।

एसएसपी ने कहा कि बैंक हस्तांतरण और नकद के माध्यम से पैसे का भुगतान करने के बाद शिकायतकर्ताओं को जाली उच्च न्यायालय नियुक्ति आदेश सौंपे गए जो फर्जी निकले।

परिहार ने कहा कि जांच के दौरान, एससीडब्ल्यू ने दस्तावेजी, वित्तीय और मौखिक साक्ष्य एकत्र किए, जिनमें बैंक खाते के विवरण, जाली नियुक्ति आदेशों की जब्ती, बीएनएसएस के तहत दर्ज किए गए गवाहों के बयान और उच्च न्यायालय से आधिकारिक सत्यापन की पुष्टि हुई कि कथित नियुक्ति आदेश जाली थे।

उन्होंने कहा कि जांच ने बैंक लेनदेन के माध्यम से धन के लेन-देन की पुष्टि की और शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि की।

परिहार ने कहा, बीएनएसएस के तहत बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच से बचता रहा।

ताहिर पहले से ही 2024 में दर्ज इसी तरह के एक अन्य मामले में नामित है और फरार है, सक्षम अदालत द्वारा उसके खिलाफ पहले ही वारंट जारी किए जा चुके हैं। पीटीआई टीएएस आरएचएल

यह रिपोर्ट पीटीआई समाचार सेवा से स्वतः उत्पन्न होती है। दिप्रिंट अपनी सामग्री के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें