होमअपराधफरीदाबाद में अदालत से फरार घोषित आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज
अपराध

फरीदाबाद में अदालत से फरार घोषित आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज

फरीदाबाद की अदालत ने एक आरोपी को गैरहाजिर रहने के कारण उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को नई एफआईआर दर्ज करने और उसकी संपत्ति का विवरण पेश करने के निर्देश दिए हैं। अदालत में अगली सुनवाई 26 फरवरी 2026 को होगी।

10 जुलाई 2026 को 12:57 pm बजे
फरीदाबाद में अदालत से फरार घोषित आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज

सौजन्य से:- Hindustan

Faridabad News: अदालत से फरार घोषित आरोपी पर एक और मुकदमा दर्ज

Faridabad News: फरीदाबाद की अदालत ने एक आरोपी को गैरहाजिर रहने के कारण उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को नई एफआईआर दर्ज करने और उसकी संपत्ति का विवरण पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अगली सुनवाई 26 फरवरी 2026 को होगी। अदालत ने सभी गवाहों को तलब कर मामले की सुनवाई जारी रखी है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। अदालत में लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने एक आरोपी को उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया। गुरुवार को अदालत ने सेक्टर-8 थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज करने तथा उसकी चल-अचल संपत्ति का पूरा विवरण पेश करने के निर्देश भी संबंधित थाना पुलिस को दिए हैं। अदालत में राज्य बनाम राजू मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी की पेशी तय थी, लेकिन सुबह से कई बार पुकारे जाने के बावजूद वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी ओर से न तो कोई अधिवक्ता पेश हुआ और न ही अनुपस्थिति का कोई कारण बताया गया।

अदालत ने माना कि उद्घोषणा की वैधानिक अवधि पूरी हो चुकी है, इसलिए आरोपी को उद्घोषित व्यक्ति घोषित किया जाता है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी 2026 निर्धारित करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 299 के तहत अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के आदेश दिए थे। सभी गवाहों को तलब करने के साथ संबंधित थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उसकी चल-अचल संपत्ति का विवरण अदालत में पेश करने और उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उद्घोषित व्यक्ति की जानकारी ऑनलाइन अपलोड कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। अदालती आदेश प्राप्त होने के बाद सेक्टर-8 थाना पुलिस ने आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ गुरुवार को नया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें