केरल पुलिस के खिलाफ अदालत का आदेश: अंसिबा हसन उत्पीड़न मामले में लक्ष्मी प्रिया सहित तीन के खिलाफ FIR, क्या है मामला?
केरल की एक अदालत ने अंसिबा हसन उत्पीड़न मामले में लक्ष्मी प्रिया, जयेश और एक महिला सेल की सब-इंस्पेक्टर रेश्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने पुलिस को अंसिबा हसन की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a4a454099d7062a2c0a2c90","slug":"court-directs-fir-against-actress-lakshmi-priya-her-husband-and-a-woman-cop-in-ansiba-hassan-harassment-case-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसिबा हसन उत्पीड़न मामले में लक्ष्मी प्रिया सहित तीन के खिलाफ FIR; केरल पुलिस को अदालत ने क्या निर्देश दिए?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अंसिबा हसन उत्पीड़न मामले में लक्ष्मी प्रिया सहित तीन के खिलाफ FIR; केरल पुलिस को अदालत ने क्या निर्देश दिए?
Sun, 05 Jul 2026 05:25 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:25 PM IST
सार
Ansiba Hassan Harassment Case: केरल की एक अदालत ने अंसिबा हसन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री लक्ष्मी प्रिया सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पुलिस को अंसिबा हसन की शिकायत की जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंसिबा हसन उत्पीड़न मामले में केरल की एक अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल की एक अदालत ने मलयालम अभिनेत्री लक्ष्मी प्रिया, उनके पति जयेश और एक महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अंसिबा ने क्या लगाए आरोप?
अदालत ने अभिनेत्री अंसिबा हसन को त्रिपुनिथुरा महिला सेल में कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में रखने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के मामले में यह निर्देश दिया है। त्रिपुनिथुरा के न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीएम अमीनाकुट्टी ने शनिवार को पुलिस को अंसिबा हसन की शिकायत की जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं अंसिबा
अंसिबा हसन शनिवार को लक्ष्मी प्रिया, जयेश और महिला सेल से जुड़ी सब-इंस्पेक्टर रेश्मा के खिलाफ अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं। अदालत ने अपने आदेश में कहा, 'चूंकि सच का पता लगाने के लिए पुलिस को आरोपियों पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच करनी है, इसलिए शिकायत को हिल पैलेस पुलिस स्टेशन के SHO के पास भेजा जा रहा है, ताकि एफआईआर दर्ज की जा सके और BNSS ( भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 175 (3) के तहत जांच की जा सके'।
विज्ञापन
अंसिबा ने क्या कहा?
यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें लक्ष्मी प्रिया की शिकायत के बाद हसन को हिल पैलेस पुलिस थाने की महिला सेल में तलब किया गया था। लक्ष्मी प्रिया ने हसन से आपत्तिजनक व्हॉट्सएप मैसेज मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस का रुख किया था। अंसिबा हसन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें महिला सेल में लगभग तीन घंटे तक गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया। मानसिक रूप से परेशान किया गया और माफीनामा लिखने एवं गाकर सुनाने के लिए मजबूर किए जाने के बाद ही छोड़ा गया।
जानकारी के बिना माफीनामे में बदलाव का आरोप
अंसिबा हसन ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उनकी जानकारी के बिना माफीनामे में बदलाव किया गया। हसन ने शुरू में थ्रिक्काकारा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से मामले में शिकायत की थी। हालांकि, शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज न करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने उचित निर्देश देने के लिए मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

