होममुकदमेपैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चetावनी संबंधी कोर्ट का FSSAI को आदेश
मुकदमे

पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चetावनी संबंधी कोर्ट का FSSAI को आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट बंद खाने के लेबल पर ज्यादा चीनी, नमक और फैट की चेतावनी देने वाले वार्निंग लेबल लगाने पर FSSAI को आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने FSSAI को दो हफ्ते का समय दिया है अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए।

14 अगस्त 2026 को 01:57 am बजे
पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चetावनी संबंधी कोर्ट का FSSAI को आदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट बंद खाद्द पदार्थों पर ज्यादा चीनी, नमक और फैट की चेतावनी को लेकर FSSAI को आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने FSSAI को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पैकेट बंद खाने के वॉर्निंग लेबल पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) को आखिरी चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि नमकीन, बिस्किट और चिप्स के पैकेट पर ज्यादा चीनी-नमक और फैट की चेतावनी देने वाले वार्निंग लेबल लगाने पर अगर फैसला नहीं ले पा रहे है तो हम आदेश जारी करेंगे।

FSSAI को कोर्ट का आखिरी मौका

कोर्ट ने कहा, यह आपका आखिरी मौका है। अगली बार हम खुद फैसला लेंगे। फरवरी में दिया गया उसका पिछला आदेश महज सुझाव नहीं, बल्कि FSSAI के लिए निर्देश था। कोर्ट ने पूछा, क्या आप नहीं चाहते कि इस देश के लोग स्वस्थ रहें? खासकर बड़े होते बच्चे?

FSSAI का क्या कहना है

FSSAI ने कहा, तय गाइडलाइन के आधार पर पैकेट पर एक्स्ट्रा शुगर की लिमिट 25 ग्राम, फैट 10 ग्राम और नमक 5 ग्राम प्रतिदिन बताने का सुझाव है।

कोर्ट ने दिया 2 हफ्ते का वक्त

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने पैकेट पर चेतावनी देने के बजाय FSSAI के चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की डेली तय मात्रा बताने के सुझाव पर सवाल उठाया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि ग्राहक हिसाब लगाता ही रह जाएगा कि उसे क्या और कितना खाना है। जस्टिस पारदीवाला ने सवाल उठाया कि क्या FSSAI फूड इंडस्ट्री के दबाव में काम कर रहा है। कोर्ट ने FSSAI को अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए 2 हफ्ते दिए।

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Legalकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग पर सरकार से किया सवाल
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग पर सरकार से किया सवाल

न्याय का त्वरित माध्यम: 12 सितंबर को सीवान में राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

न्याय का त्वरित माध्यम: 12 सितंबर को सीवान में राष्ट्रीय लोक अदालत

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी
मुकदमे

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला
मुकदमे

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश
मुकदमे

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा
मुकदमे

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी
मुकदमे

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

ताज़ा ख़बरें