होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक मामलों पर सुनवाई, जांच में तेजी लाने की मांग
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक मामलों पर सुनवाई, जांच में तेजी लाने की मांग

सुप्रीम कोर्ट पेपर लीक मामलों पर सुनवाई करेगा, जिसमें जांच में तेजी लाने और दोषियों की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि पेपर लीक से छात्र और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित होते हैं।

21 जुलाई 2026 को 04:13 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में पेपर लीक मामलों पर सुनवाई, जांच में तेजी लाने की मांग

सौजन्य से:- Jagran

पेपर लीक मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने वाली याचिका पर होगी बहस

पेपर लीक मामलों से संबंधित जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। इस याचिका में पेपर लीक मामलों में तय समयसीमा में जांच और और तेजी से सुन ...और पढ़ें

HighLights

- पेपर लीक करने वालों की चल और अचल संपत्तियों की जब्त करने की भी मांग की गई है

- याचिका में कहा है- बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्र व उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित होते हैं

आईएएनएस, नई दिल्ली। पेपर लीक मामलों से संबंधित जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। इस याचिका में पेपर लीक मामलों में तय समयसीमा में जांच और और तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी।

संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों से पेपर लीक मामलों की जांच के लिए एक समान व्यवस्था बनाने और इसमें शामिल लोगों पर तेजी से मुकदमा चलाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।

पेपर लीक करने वालों की चल और अचल संपत्तियों की जब्त करने की भी मांग की गई है। याचिका के अनुसार बार-बार होने वाले पेपर लीक से छात्र व उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित होते हैं।

ऐसे अपराधों को रोकने में बार-बार नाकामी से संविधान के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा नीट के पेपर लीक का जिक्र करते हुए, याचिका में कहा गया है कि इस घटना ने सिस्टम की कमियों को उजागर किया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें