होमअपराधदिल्ली दंगा: अंकित शर्मा हत्या के मामले में आज कड़कड़डूमा अदालत सुनाएगा फैसला
अपराध

दिल्ली दंगा: अंकित शर्मा हत्या के मामले में आज कड़कड़डूमा अदालत सुनाएगा फैसला

इंटेलिजेंस ब्यूरो कार्मिक अंकित शर्मा की हत्या 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीन सिंह की अदालत पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और 10 अन्य आरोपितों के खिलाफ फैसला सुनाएगा।

7 जुलाई 2026 को 03:58 am बजे
दिल्ली दंगा: अंकित शर्मा हत्या के मामले में आज कड़कड़डूमा अदालत सुनाएगा फैसला

सौजन्य से:- Jagran

दिल्ली दंगा: IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में आज आएगा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 11 आरोपियों पर टिकी नजरें

आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा अदालत आज फैसला सुनाएगी। पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 11 आरोपितों पर हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश क ...और पढ़ें

HighLights

- आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में आज फैसला।

- कड़कड़डूमा अदालत सुनाएगी ताहिर हुसैन समेत 11 आरोपितों पर निर्णय।

- 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ा बहुचर्चित मामला।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुई इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के बहुचर्चित मामले में मंगलवार को कड़कड़डूमा अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीन सिंह की अदालत आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 आरोपितों के खिलाफ दर्ज हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश के मामले में निर्णय सुनाएगी। यह मामला वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के सबसे चर्चित मामलों में शामिल है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान आईबी में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात अंकित शर्मा घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन 26 फरवरी को उनका शव चांदबाग पुलिया के पास खजूरी खास नाले से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई धारदार हथियारों के घाव मिलने की पुष्टि हुई थी। पुलिस का आरोप है कि हिंसक भीड़ ने उनकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी के तत्कालीन पार्षद ताहिर हुसैन समेत कुल 11 आरोपितों के खिलाफ हत्या, दंगा, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपितों में ताहिर हुसैन, अरुण, गुलफाम, मोहम्मद रियान, आबिद, कासिम, शाह आलम, बिलाल, फैजान, मो. शादाब और सलमान शामिल हैं।

अभियोजन पक्ष का दावा है कि अंकित शर्मा की हत्या सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी, जबकि बचाव पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है। मामले में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने पहले 11 जून को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी। बाद में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब आज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परवीन सिंह इस बहुचर्चित मामले में अपना निर्णय सुनाएंगे।

खबरें और भी

वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। अंकित शर्मा हत्याकांड उसी हिंसा से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक है। इस फैसले पर मृतक के स्वजन, आरोपितों के परिवारों की नजरें टिकी हुई हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें