होमअपराधइब्राहिम ट्राओरे: दुनिया के सबसे युवा तानाशाह की शरिया कानून विरोधी घोषणा
अपराध

इब्राहिम ट्राओरे: दुनिया के सबसे युवा तानाशाह की शरिया कानून विरोधी घोषणा

बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने शरिया कानून की पढ़ाई पर नाराजगी जताई और देश के विकास में तकनीकी कौशल को महत्व देने की सलाह दी। उन्होंने सऊदी अरब में शरिया सीखने वाले छात्रों को वापस आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इब्राहिम ट्राओरे दुनिया के सबसे युवा तानाशाहों में से एक हैं और उन्होंने 5 बार मौत को मात दी है।

20 जुलाई 2026 को 09:13 am बजे
इब्राहिम ट्राओरे: दुनिया के सबसे युवा तानाशाह की शरिया कानून विरोधी घोषणा

सौजन्य से:- Navbharat Times

इसके साथ ही उन्होंने सऊदी अरब में शरिया कानून की पढ़ाई कर रहे देश के लोगों पर नाराजगी जताई। ट्राओरे ने कहा कि ऐसे छात्रों को तकनीकी कौशल सीखने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे देश का विकास हो सके। ट्राओरे ने साफ कहा कि सऊदी अरब में शरिया सीखने गए लोगों को वहीं रहना चाहिए और उन्हें वापस आने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, "हमारे देश के विकास में मदद करने वाली तकनीकी जानकारी और कौशल सीखने के बजाय आपने शरिया कानून की पढ़ाई करना चुना। आप जहां हैं, वहीं रहें। आपको यहां वापस आने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

कौन है इब्राहिम ट्राओरे?

इब्राहिम दुनिया को दुनिया के सबसे युवा सैन्य तानाशाहों में गिना जाता है। उन्होंने साल 2022 में सैन्य तख्तापलट करते हुए देश की सत्ता पर कब्जा जमा लिया था और तब से अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में बने हुए हैं। तख्तापलट के समय उनकी उम्र सिर्फ 34 साल थी और दुनिया के सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष बने। वह देश के दूसरे सबसे युवा तानाशाह हैं। अपने पैन अफ्रीकी विचारों के लिए जाने वाले इब्राहिम ट्राओरे ने खुद को राष्ट्रवादी और साम्राज्य विरोधी के रूप में स्थापित किया है।5 बार जान से मारने की हो चुकी कोशिश

इब्राहिम ट्राओरे का जन्म साल 1988 में पश्चिमी बुर्किना फासो के केरा में हुआ था। विज्ञान और भूविज्ञान में स्नातक की डिग्री लेने के बाद वह देश की सेना में शामिल हो गए। देश में जिहादी विद्रोह के दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सितंबर 2022 में उन्होंने सफलत तख्तापलट का नेतृत्व किया, जिसने तत्कालीन अंतरिम राष्ट्रपति पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को हटा दिया। सत्ता संभालने के बाद ट्राओरे को 5 बार मारने की कोशिश की गई है, जिसे हर बार नाकाम कर दिया गया है।लोकतंत्र के खिलाफ

ट्राओरे ने इसी साल अप्रैल की शुरुआत में एक इंटरव्यू में लोकतंत्र को जानलेवा बताया था और कहा था कि देश के लोगों को भूल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अफ्रीकी लोग लोकतंत्र की व्यवस्था नहीं चाहते और बुर्किना फासो का अपना एक अलग तरीका है। ट्राओरे ने कहा था कि लोगों को लोकतंत्र को भूल जाना चाहिए। लोकतंत्र हमारे लिए नहीं है। लीबिया को देखिए। यह हमारे पास का ही एक उदाहरण है।ट्राओरे के नेतृत्व में बुर्किना फासो ने देश को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पिछले महीने बुर्किना फासो की विधायिका ने धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े कानून को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इस नए कानून का मकसद एक धर्मनिरपेक्ष देश में पूजा की आजादी की गारंटी देना है। इसके पहले मई के आखिर में देश के धार्मिक नेताओं ने बिल के ड्राफ्ट को लेकर विरोध किया था, जिनमें ओआगाडोगू की ग्रैंड सुन्नी मस्जिद के इमाम भी शामिल थे। विरोध के बाद इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें