होमअपराधगिरफ्तारी मेमो की टाइपिंग की गलती पर सुप्रीम कोर्ट में संकट, बड़ी बेंच जा सकता है मामला
अपराध

गिरफ्तारी मेमो की टाइपिंग की गलती पर सुप्रीम कोर्ट में संकट, बड़ी बेंच जा सकता है मामला

सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाईकोर्ट के कुछ सवालों पर जवाब देने को कहा है, जिसमें बताना है कि क्या टाइपिंग की गलती से गिरफ्तारी अवैध मानी जा सकती है।

9 जुलाई 2026 को 07:58 am बजे
गिरफ्तारी मेमो की टाइपिंग की गलती पर सुप्रीम कोर्ट में संकट, बड़ी बेंच जा सकता है मामला

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Indore

- Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam Claims Innocence In SC

टाइपिंग की गलती से गिरफ्तारी अवैध कैसे?:राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सवाल, बड़ी बेंच जा सकता है मामला

- कॉपी लिंक

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि वह इस कानूनी सवाल को बड़ी बेंच के पास भेज सकती है कि क्या गिरफ्तारी मेमो में केवल टाइपिंग की गलती (टाइपो) होने से गिरफ्तारी अवैध मानी जा सकती है और आरोपी को जमानत मिल सकती है।

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि वह इस मुद्दे पर विस्तार से विचार करेगी। साथ ही यह भी जांचेगी कि क्या मेघालय हाईकोर्ट ने केवल टाइपिंग की गलती के आधार पर सोनम रघुवंशी को जमानत देकर सही फैसला किया था।

सरकार बोली- टाइपो के आधार पर जमानत देना गलत

मेघालय सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि यह बेहद गंभीर और सुनियोजित हत्या का मामला है। ऐसे मामले में गिरफ्तारी मेमो में एक टाइपिंग की गलती के आधार पर जमानत देना कानून की गलत व्याख्या है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को गिरफ्तारी के आधार उपलब्ध कराए गए थे। मेमो में गलत धारा का उल्लेख केवल एक लिपिकीय (क्लेरिकल) त्रुटि थी।

हाईकोर्ट ने क्यों दी थी जमानत?

मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत इस आधार पर बरकरार रखी थी कि पुलिस गिरफ्तारी के उचित लिखित आधार उपलब्ध नहीं करा सकी। अदालत ने यह भी कहा था कि गिरफ्तारी मेमो में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से जुड़ी धारा 103(1) की जगह गलती से धारा 403 लिख दी गई थी। हाईकोर्ट ने इसे जांच एजेंसी की "न्यायिक सोच के पूर्ण अभाव" का उदाहरण माना था।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगे मूल दस्तावेज

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी के समय लिखित आधार देना कितना जरूरी है, इस पर अलग-अलग फैसले हैं और इस कानूनी सवाल पर स्पष्टता जरूरी है। अदालत ने मेघालय पुलिस को निर्देश दिया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को दिए गए मूल दस्तावेज की स्पष्ट प्रतियां पेश की जाएं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उस समय वास्तव में क्या जानकारी दी गई थी।

सुनवाई के दौरान जस्टिस मनोज मिश्रा ने मौखिक रूप से कहा कि यदि जमानत का तकनीकी आधार टिकाऊ नहीं पाया गया, तो जमानत आदेश भी रद्द हो सकता है।

23 मई को दोनों लापता हुए, 2 जून को राजा का शव मिला था

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मई 2025 में हनीमून मनाने मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे। बाद में 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

पुलिस का आरोप है कि सोनम ने आर्थिक लाभ के लिए सुपारी किलर्स के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है, जबकि अन्य आरोपी जेल में बंद हैं।

……………………….

यह खबर भी पढ़ें

राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह: सोनम की शादी के 11 दिन पहले प्लान किया मर्डर

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान बना लिया था। यह खुलासा मेघालय पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने किया है। पढ़ें पूरी खबर

- ट्रक में घुसी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत: CPR देते ही युवती की सांसें लौटीं; इसे ही परीक्षा दिलाने चित्रकूट जा रहे थे परिजन

- 108 एम्बुलेंस नहीं आई, सड़क किनारे डिलीवरी: शिवपुरी में तहसीलदार ने जच्चा-बच्चा को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

- रक्षाबंधन पर आने का वादा,अगले दिन बिस्तर पर मिली लाश: बहन ने पूछा- ओटी का खतरनाक इंजेक्शन उसके पास कैसे आया; साजिश की आशंका जताई

- केन-बेतवा के विस्थापित बोले-हक दो या जल समाधि दे दो: उफनती नदी में छठे दिन भी डटे; 12.50 लाख का पैकेज हो चुका है मंजूर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें