सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मृत्यु के दुस्साहर्ण आरोपी पर भी जमानत का योग्य है
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत नियम और जेल अपवाद का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे अपराध कितना ही भी जघन्य क्यों न हो, कोर्ट को जमानत का विचार करना होता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे सोनम को अगली सुनवाई तक जमानत पर ही रहने की अनुमति मिल गई है।

सौजन्य से:- जनसत्ता
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी की हत्या की मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने मौखिक रूप से कहा कि प्रथम दृष्टया वे जमानत पर रोक लगाने के पक्ष में हैं क्योंकि यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें सोनम को गिरफ्तारी के आधार न बताए गए हों।
कोर्ट ने यह भी कहा कि क्योंकि सोनम पहले से ही जमानत पर है, इसलिए कोर्ट ने आदेश पलटने के पक्ष में नही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह मामला ट्रायल के दौरान तय किया जाना है। सोनम को जवाबी हलफनामा दायर करने दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि सोनम ने कुछ समय जेल में बिताया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते समय कहा कि चाहे अपराध कितना भी जघन्य क्यों न हो, यह ध्यान में रखना होगा कि “जमानत नियम है और जेल अपवाद है”। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा, “हाई कोर्ट जिस तरह से इस मामले को देख रहा है, उसे लेकर हमें कुछ आपत्तियां हैं।”
राज्य सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सोनम रघुवंशी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और उसे तकनीकी आधार पर रिहा नहीं किया जा सकता। मेहता ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत देने से इनकार कर दिया।
अगले गुरुवार को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के वकील से कहा कि वे मेघालय सरकार की उस अर्जी के जवाब में काउंटर एफिडेविट दाखिल करें, जिसमें उनकी जमानत का विरोध किया गया है। अब इस मामले की सुनवाई अगले गुरुवार को होगी।
क्या है मामला?
मध्यप्रदेश के इंदौर की निवासी सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। उसे पिछले साल जून में गिरफ्तार किया गया था। राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां सोहरा इलाके में राजा की हत्या कर दी गई। राजा रघुवंशी का शव दो जून 2025 को एक गहरी खाई में मिला था। सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने भाड़े के हमलावरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।
यह भी पढ़ें: सिया को राजा रघुवंशी की मां ने बताया ‘छोटी सोनम’, कहा- चाल-ढाल उसके जैसी ही है
राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि सिया गोयल छोटी सोनम है। उन्होंने कहा कि सिया गोयल की चाल-ढाल पूरी तरह से सोनम की तरह है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

