होम›हाई कोर्ट›मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा
हाई कोर्ट

मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा

राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने हाईकोर्ट भवन की जर्जर स्थिति की जाँच की और निर्माण में हुई खामियों की जवाबदेही तय करने का संकेत दिया। उन्होंने भवन कार्य की निगरानी के लिए समर्पित इंजीनियरिंग विंग बनाकर नियमित सुपरविजन सुनिश्चित करने की योजना बताई, साथ ही जोधपुर में इंटीग्रेटेड कमेटी के तहत 20‑सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

6 सितंबर 2026 को 01:32 am बजे
मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट के जर्जर भवन का निरीक्षण किया, नए कोर्टरूम के प्रस्ताव को तैयार किया जाएगा

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Chief Secretary Inspected The High Court Building

मुख्य सचिव ने किया हाईकोर्ट भवन का निरीक्षण:नए कोर्ट रूम के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा

- कॉपी लिंक

हाईकोर्ट के जर्जर होते भवन को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को हाईकोर्ट का दौरा किया। मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट भवन की जर्जर स्थिति को लेकर समीक्षा की। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाईकोर्ट भवन को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी 15 सितंबर को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उसी क्रम में आज हाईकोर्ट का निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट भवन के निर्माण कार्य में हुई खामियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्य सचिव ने बताया कि हाईकोर्ट भवन के कार्य की निगरानी के लिए डेडिकेटेड इंजीनियरिंग विंग बनाया जाएगा। इसमें चार एईएन, एक एक्सईएन और एक एसई स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम हाईकोर्ट भवन में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी और सुपरविजन करेगी।

जोजरी-बांडी-लूनी को लेकर समीक्षा: मुख्य सचिव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत राजस्थान के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित इंटीग्रेटेड कमेटी को 20 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार करना है। इस प्लान पर जोधपुर में गठित हाई लेवल कमेटी के साथ विचार-विमर्श कर अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी सिलसिले में उन्होंने बासनी और सालावास क्षेत्र में जाकर ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मौका मुआयना किया। उन्होंने उद्योगपतियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चर्चा की।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई
हाई कोर्ट

Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया
हाई कोर्ट

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया
हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह
हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम
हाई कोर्ट

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
हाई कोर्ट

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे

ताज़ा ख़बरें