कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
यूपी सरकार ने विधानमंडल सत्र से पहले कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।

सौजन्य से:- Jagran
'कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई'; केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानमंडल सत्र से पहले कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है, अधिकारियों को किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश ...और पढ़ें
HighLights
- कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा।
- छात्र आंदोलनों की आड़ में आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई।
- आतंकी अलर्ट के बाद विधानमंडल सत्र, कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा बढ़ी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विधान भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।
उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी छात्रों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, लेकिन छात्र आंदोलनों की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
उपमुख्यमंत्री ने अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खुफिया तंत्र को और सक्रिय बनाने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के नाम पर किसी भी नागरिक का उत्पीड़न या शोषण नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों से कहा कि यात्रा सुरक्षित, सुचारु और सुविधायुक्त ढंग से संपन्न हो। उन्होंने मतांतरण के मामलों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने, साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और साइबर थानों को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आतंकी वारदात के अलर्ट के बाद पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
राज्य में हाई अलर्ट के बाद सोमवार से शुरु हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस व आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने सतर्कता बढ़ा दी है। एटीएस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकियों से नए सिरे से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही विधानभवन और कांवड़ यात्रा के अन्य मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
खबरें और भी
वहीं, एटीएस ने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी के लिए काम करने वाले गिरफ्तार आतंकियों के मामले में नए सिरे से छानबीन शुरू की है। एटीएस की टीमें गिरफ्तार आतंकियों के मोबाइल से बरामद की गई वीडियो, विभिन्न स्थलों की फोटो तथा उनके द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजी गई जानकारी के आधार पर संवेदनशील स्थलों व इमारतों की निगरानी बढ़ाई है।
गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाव जिले में आतंकियों ने ईंट-भट्टे में काम कर रहे एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने यूपी पुलिस को आतंकी हमले का एलर्ट दिया है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

