सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई और PM मोदी का सेशल्स दौरा समाप्त
आज 29 जून 2026 को पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के बाद भारत लौटेंगे, जबकि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर दान गबन मामले में सुनवाई होनी है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a41247b17f419c4350a36b7","slug":"june-2026-major-events-pm-modi-supreme-court-yogi-adityanath-rahul-gandhi-bhagwant-mann-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: राम मंदिर दान गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सेशल्स का दौरा पूरा कर लौटेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: राम मंदिर दान गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सेशल्स का दौरा पूरा कर लौटेंगे पीएम मोदी
Mon, 29 Jun 2026 06:17 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज 29 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज का दिन राजनीतिक, कूटनीतिक, विधिक और खेल जगत के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है। जहां पीएम मोदी आज सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के बाद भारत लौटेंगे तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर दान गबन मामले में सुनवाई होनी है।
1. सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी की मौजूदगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेशेल्स की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंतिम दिन सोमवार 29 जून को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सेशेल्स की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज भी हिस्सा ले रहे हैं।

2. सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर दान गबन मामले की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में 29 जून को अयोध्या राम मंदिर दान विवाद को लेकर एक अहम सुनवाई होने जा रही है। अदालत उस याचिका पर विचार करेगी, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले चंदे में कथित गबन के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
3. पश्चिम बंगाल विधानसभा में समान नागरिक संहित विधेयक
पश्चिम बंगाल की नव-निर्वाचित भाजपा सरकार आज विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में बहुचर्चित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर सकती है, जिससे एक बड़े राजनीतिक और वैचारिक बहस की शुरुआत होने की संभावना है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी स्पष्ट किया है कि जिस तरह अन्य भाजपा शासित राज्यों में प्रक्रिया का पालन कर इसे लागू किया गया, उसी तरह बंगाल में भी किया जाएगा और वे सोमवार (29 जून) को विधानसभा में इसकी जानकारी देंगे।

4. पीलीभीत में सीएम योगी का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को पीलीभीत जिले का दौरा करेंगे, जहां वे दशकों से अपनी भूमि के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे 4,693 बंगाली और पूर्वांचल परिवारों को उनकी जमीन का अधिकार सौंपेंगे। इस विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री 55 वर्षों से भारतीय नागरिकता के लिए संघर्ष कर रहे बंगाली समाज के 106 लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे और 515 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
5. स्वास्थ्य क्षेत्र में कई डिजिटल पहलों का दिन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी. नड्डा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 29 जून को आरोग्य सेतु 2.0, अपग्रेडेड आयुष्मान एप, आयुष्मान सारथी चैटबॉट और नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज जैसी कई अहम डिजिटल स्वास्थ्य पहल शुरू करेंगे। इसके साथ ही, वे एनीमिया मुक्त भारत अभियान के नए और व्यापक 7x7x7 दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।

6. अखिलेश यादव और नितिन नवीन के राजनीतिक दौरे
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन 29 जून को सुबह 11 बजे विजन इंडिया की बैठक में शामिल होंगे और दोपहर 3 बजे दारागंज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, तेलंगाना के 3 दिवसीय दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 29 जून को घाटकेसर में छात्रों के एक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे और वारंगल का दौरा कर आदिवासी समुदाय के नेताओं व बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
7. अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे पंजाब के सिख विधायक व मंत्री
पंजाब में बेअदबी कानून से जुड़े एक अहम मुद्दे पर, राज्य सरकार के सभी सिख विधायक और मंत्री 29 जून को अमृतसर में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था 'अकाल तख्त' के समक्ष पेश होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, ये सभी नेता वहां जाकर अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे, जिसके लिए अकाल तख्त के जत्थेदार ने उन्हें तलब किया था।

8. ग्राम विकास पर मंथन और भविष्य की रणनीति
नई दिल्ली में चल रहे दो दिवसीय 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026' के दूसरे दिन 29 जून को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पूर्ण और मंत्रिस्तरीय चर्चाएं होंगी। इन चर्चाओं में ग्रामीण विकास की भविष्य की कार्ययोजना तय करने के लिए सभी राज्यों से सुझाव लिए जाएंगे और सम्मेलन के अंत में महत्वपूर्ण निष्कर्ष पेश किए जाएंगे।
9. विंबलडन 2026 का आज से आगाज
खेल जगत के लिए भी 29 जून का दिन बेहद रोमांचक है क्योंकि आज से प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'विंबलडन 2026' की शुरुआत हो रही है। पहले दिन सेंटर कोर्ट पर गत पुरुष चैंपियन यानिक सिनर, महिला विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका और सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गज अपने अभियानों की शुरुआत करेंगे, जबकि राफा जोडर जैसे कई स्पेनिश खिलाड़ी भी आज कोर्ट पर उतरेंगे।

10. फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले
ब्राजील बनाम जापान: यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला रात 10:30 बजे ह्यूस्टन स्टेडियम में होगा।
जर्मनी और पराग्वे: यह मैच 29 जून की देर रात 2:00 बजे अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के फॉक्सबोरो स्थित बोस्टन स्टेडियम/जिलेट स्टेडियम में मुकाबला होगा।
यह नॉकआउट मैच है; विजेता टीम राउंड ऑफ 16 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया