अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस ने खोले मुंह
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले की जांच की मांग की। पार्टी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और उसके पुनर्गठन की भी मांग की।

सौजन्य से:- Live Hindustan
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो चढ़ावा प्रकरण की जांच: कांग्रेस
पार्टी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और उसके पुनर्गठन की भी मांग की।
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर पुनर्गठन की मांग नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने और उसके पुनर्गठन की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर ट्रस्ट में राजनीतिक व्यक्तियों के स्थान पर साधु-संतों और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया जाए।
चंदा चोरी के आरोप
राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया कि भगवान राम में आस्था रखने वाले लोगों, विशेषकर गांवों और गरीब तबकों से एकत्र किए गए चंदे का दुरुपयोग हुआ है और मामले में असली जिम्मेदार लोगों के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या बड़े लोगों की मिलीभगत के बिना कोई छोटा कर्मचारी सीसीटीवी बंद कर इतनी बड़ी राशि की चोरी कर सकता है।
प्रधानमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंदिर में नकद चढ़ावे को कम दिखाया जाता था और महिलाओं द्वारा चढ़ाए गए आभूषणों का समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि यह लोगों की धार्मिक आस्था के साथ विश्वासघात है। शुक्ला ने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई कराएं। शुक्ला ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंदिरों के न्यासों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चंदे और चढ़ावे का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

