होमअपराधएंटी-पेपर लीक कानून: परीक्षाओं में होगी पारदर्शिता, 3 बड़े फायदे!
अपराध

एंटी-पेपर लीक कानून: परीक्षाओं में होगी पारदर्शिता, 3 बड़े फायदे!

इसराइली प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए एंटी-पेपर लीक कानून लागू किया गया है। इसके तहत पेपर लीक और नकल करने वालों को कठोर सजा मिलेगी, जिसमें 3-5 साल की कैद और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है। इससे आम स्टूडेंट्स को कई फायदे होंगे।

1 अगस्त 2026 को 08:15 pm बजे
एंटी-पेपर लीक कानून: परीक्षाओं में होगी पारदर्शिता, 3 बड़े फायदे!

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

एंटी-पेपर लीक कानून से कैसे बदलेगा एग्जाम सिस्टम? आने वाली सरकारी परीक्षाओं और स्टूडेंट्स पर क्या पड़ेगा असर

एंटी पेपर लीक फोटो (AI Generated)

Anti Paper Leak Bill Impact 2026: देश में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त Anti-Paper Leak कानून लागू किया है. इसमें 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के प्रावधान है. इस कानून का आने वाली सरकारी परीक्षाओं पर क्या असर पड़ेगा और इससे आम स्टूडेंट्स को क्या-क्या फायदे होंगे? पढ़ें यह रिपोर्ट.

Anti Paper Leak Bill Impact 2026: देश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एंटी-पेपर लीक कानून (Public Examinations Bill) अमल में लाया जा चुका है. बार-बार पेपर लीक होने और परीक्षाएं कैसिल होने के कारण लाखों स्टूडेंट्स की मेहनत पानी में फिर जाती थी. इसी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया है. इस कानून का मुख्य उद्देश्य मुन्ना भाइयों, सॉल्वर गैंग और पेपर लीक कराने वाले लोगों पर नकेल कसना है.

सख्त प्रावधान: 10 साल की जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना

इस कानून के तहत पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के लिए बेहद कड़े दंड तय किए गए हैं:

- कड़ी सजा: पेपर लीक या नकल कराने के दोषियों को 3 से 5 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

- संगठित अपराध पर प्रहार: यदि गड़बड़ी में कोई बड़ा सिंडिकेट या संगठित गिरोह शामिल पाया जाता है, तो दोषियों को 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का प्रावधान है.

- संपत्ति जब्ती: परीक्षा में धांधली करके अवैध संपत्ति बनाने वालों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है.

आगामी सरकारी परीक्षाओं पर क्या पड़ेगा असर?

आने वाले महीनों में होने वाली SSC, रेलवे, बैंकिंग, UPSC और NTA की परीक्षाओं में इस कानून का सीधा असर देखने को मिलेगा. अब परीक्षा एजेंसियां और पेपर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस पूरी तरह से जवाबदेह होंगे. किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों और सर्विस प्रोवाइडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इससे भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी होगी और परीक्षा रद्द होने की आशंका बहुत कम हो जाएगी.

अभी 30 जुलाई को ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बिल के बारे में चर्चा भी किया था. इस विषय का जिक्र कहते हुए कहा था कि हम ऐसे परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे.

ये भी पढ़ें: कितने पढ़ें-लिखें हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, रखते हैं ये डिग्री

आम स्टूडेंट्स को मिलेंगे ये 3 सबसे बड़े फायदे

- मेहनती स्टूडेंट्स को न्याय: जब परीक्षा में नकल और धांधली पूरी तरह बंद हो जाएगी, तब सॉल्वर गैंग या पैसे के दम पर सीट खरीदने वाले लोग बाहर हो जाएंगे. इसका सीधा फायदा हर उस स्टूडेंट को मिलेगा जो ईमानदारी से रात-दिन एक करके पढ़ाई करते हैं.

- समय और पैसे की बचत: बार-बार पेपर कैंसिल होने से स्टूडेंट्स पर न सिर्फ आर्थिक बोझ (दोबारा आने-जाने का खर्च और रहना) पड़ता है, बल्कि वे डिप्रेशन का शिकार भी होते हैं. सख्त नियमों के आने से भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी होंगी, जिससे सालों-साल का लंबा इंतज़ार और मानसिक परेशानी खत्म होगी.

- निर्दोष स्टूडेंट्स पर कोई गाज नहीं: अक्सर स्टूडेंट्स के मन में डर रहता है कि कड़े कानूनों की वजह से कहीं वे न फंस जाएं. लेकिन सरकार ने यह साफ कर दिया है कि इस कानून की तलवार सिर्फ नकल माफिया, प्रिंटिंग प्रेस के गुनहगारों और सॉल्वर गैंग पर चलेगी. परीक्षा देने वाले किसी भी आम और ईमानदार स्टूडेंट को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा.

परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के बारे में डिटेल्ड ऑफिशियल प्रेस रिलीज नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं-

Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 Press Release

ये भी पढ़ें: 6 महीने में खत्म कर सकते हैं IIT Kanpur के इस कोर्स की डिग्री, अक्टूबर से शुरू होगी पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें