होमअपराधभाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
अपराध

भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में महिला और साइबर क्राइम के मामले सबसे अधिक हैं और इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अपराधी बेखौफ हैं और सरकार में महिलाओं, बेटियों के खिलाफ अपराधों को सिरे से साफ नहीं किया गया है।

9 अगस्त 2026 को 02:15 pm बजे
भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव

सौजन्य से:- Hindustan

भाजपा राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद: अखिलेश यादव

- महिला और साइबर क्राइम में यूपी टॉप पर लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अपराधी बेखौफ हैं। सरकार में महिलाओं, बेटियों पर अत्याचार नहीं थम रहा है। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है。

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध

अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि लखीमपुर खीरी में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की बेहद दर्दनाक घटना हुई। पिछले दिनों लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा में 17 वर्षीय बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा की गला रेतकर हत्या हो गई। इसी सप्ताह बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक युवक का शव मिला, उसकी हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश की बहन बेटियों को इस महिला विरोधी सरकार में कभी न्याय नहीं मिल सकता।

सरकार के झूठे दावे

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और अपराध पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा है। प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार और अन्य अपराध की दर्जनों, घटनाएं हो रही है। सरकार सिर्फ झूठे दावे करती है। भाजपा सरकार में फर्जीवाड़ा चरम पर है। फर्जी मुकदमें, फर्जी एनकाउण्टर, फर्जी सिरप, फर्जी प्रचार तो हो ही रहा है, अब तो हद हो गई है इस सरकार में फर्जी पुलिस और अवैध थाने भी सामने आ गए है। इन कामों को सत्ताधारियों का संरक्षण है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
अपराध

ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला

ताज़ा ख़बरें