सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप, याचिकाकर्ता का हंगामा
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम में हंगामा किया. उसने कागज उछाले और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. अदालत ने सुरक्षाकर्मियों को उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया.

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम के भीतर अचानक अभद्र व्यवहार किया. अदालत के सख्त आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि उसने कोर्टरूम में कागज उछाले, साथ ही मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.
यह घटना जस्टिस के. वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के सामने हुई. याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका में खुद अपनी पैरवी कर रहा था. सुनवाई शुरू होते ही उसने जजों को संबोधित करते हुए कहा, सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता ने अदालत से एसीपी, लखनऊ के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश देने की मांग की. उसने अदालत से कहा, "मैं आपको आदेश देता हूं कि FIR दर्ज करने का आदेश दें." इस पर जस्टिस के. वी. विश्वनाथन ने पूछा, "क्या आप हमें आदेश दे रहे हैं?" याचिकाकर्ता ने जवाब दिया, "मेरी तरफ से इतना ही, बाकी सब रिकॉर्ड पर है."
कुछ ही देर बाद याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम में अपने केस से जुड़े कागज हवा में उछाल दिए. रिपोर्ट के मुताबिक, उसने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उस समय CJI उस पीठ का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी कोर्टरूम में पहुंचे और याचिकाकर्ता को बाहर ले गए. अदालत ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बनाए रखा और कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी.
Advertisement
पुलिस ने लिया हिरासत में
कोर्टरूम से बाहर ले जाने के बाद याचिकाकर्ता को पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. यह घटना शुक्रवार सुबह हुई, जो सुप्रीम कोर्ट के आंशिक कार्य दिवस का आखिरी दिन था. अब सोमवार से अदालत में नियमित कामकाज फिर से शुरू होगा.
फिलहाल, याचिकाकर्ता के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

