होमअपराधकांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला, कहा- पेपर लीक और बुलडोजर कार्रवाई के मामले में भ्रष्टाचार
अपराध

कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला, कहा- पेपर लीक और बुलडोजर कार्रवाई के मामले में भ्रष्टाचार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार पर हमला बोलकर कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चोरों और लुटेरों को संरक्षण दे रही है।

3 जुलाई 2026 को 08:24 pm बजे
कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला, कहा- पेपर लीक और बुलडोजर कार्रवाई के मामले में भ्रष्टाचार

सौजन्य से:- Live Hindustan

पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने साधा निशाना

जौनपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों का देश पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चोरों को संरक्षण दे रही है और पेपर लीक जैसे घोटालों में संलिप्त है। कांग्रेस चुनाव में भाजपा को हराने का प्रयास करेगी।

जौनपुर, संवाददाता। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताएं अब जनता के सामने आ चुकी हैं। सरकार की नीतियों के कारण देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं। आरोप लगाया कि देश संगठित लुटेरों के चंगुल में फंस गया है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर मिले चंदे और चढ़ावे का भी दुरुपयोग किया जा रहा है तथा सरकार चोरों और लुटेरों को संरक्षण दे रही है।

जानबूझकर पेपर लीक कराए जा रहे हैं। दावा किया कि नीट सहित करीब 100 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो चुके हैं और इसका पूरा सिंडीकेट भाजपा से जुड़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ मिलकर पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और जनता के सहयोग से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि बुलडोजर कार्रवाई गरीबों, कमजोरों और दलितों के घरों पर की जा रही है। जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि छात्र और युवा नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में सड़क पर उतर चुके हैं। बाराबंकी के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्र, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, शहर अध्यक्ष आरिफ खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें