राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट के नियंत्रण में क्यों होनी चाहिए?
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो चढ़ावा चोरी की जांच : डॉ. रागिनी नायक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने इसके पीछ…

सौजन्य से:- Hindustan
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो चढ़ावा चोरी की जांच : डॉ. रागिनी नायक
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने राम मंदिर से चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। उन्होंने इसके पीछे सरकार से जवाब मांगा और चढ़ावे की अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से जवाब देने समेत कई प्रमुख मांगें रखी हैं।
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने चढ़ावा चोरी के आरोपों और अनियमितताओं के मामले में सरकार से देश की जनता को जवाब देने की भी मांग की। डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ दिल खोलकर दान दिया। मगर मंदिर से चढ़ावा चोरी का खुलासा होने के बाद आम जनमानस की आस्था को गहरी ठेस लगी है।
कांग्रेस की ओर से पांच प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें प्रधानमंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने, जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच, वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी ट्रस्ट गठित करने और मंदिर से जुड़े चढ़ावे, चंदे, भूमि खरीद और अन्य खर्चों का फॉरेंसिक ऑडिट कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग शामिल है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. रागिनी नायक ने कथित रूप से दान, चढ़ावे और ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई सवाल भी उठाए और कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, संजीव सिंह, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, दिलीप चौबे, अरुण सोनी, वकील अंसारी, अनुराधा यादव, अब्दुल हमीद डोडे, विकास कौण्डिल्य, रोहित दुबे, परवेज खान, किशन यादव, अरविन्द सेठ, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

