सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग पर कड़ी रोक, उल्लंघन पर तुरंत प्रथम‑चरण सीलिंग का आदेश
कोर्ट ने कहा कि जहाँ राज्य ने केवल आवासीय उपयोग की मंजूरी दी है, वहाँ कोई भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं चलनी चाहिए और उल्लंघन पाए जाने पर परिसर को पहले चरण में सील किया जाएगा। अधिकारियों को चयनात्मक कार्य नहीं करना चाहिए; समान नियमों का पालन होना आवश्यक है, और स्वामित्व या अन्य विवादों के कारण भी सीलिंग से रोका नहीं जा सकता। मिश्रित उपयोग वाले क्षेत्रों के लिए वर्तमान स्थिति बरकरार रखी गई है, आगे की दिशा‑निर्देशों पर बाद में विचार होगा।

सौजन्य से:- Navbharat Times
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जहां पर राज्य सरकारों ने रहवासी इस्तेमाल की अनुमति दी है, वहां मक्शल गतिविधियां नहीं की जा सकती हैं। ऐसी जगहों पर एक्शन लेते हुए परिसर को पहले चरण में सील किया जाएगा।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित इलाकों में कमर्शल गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर रोकने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जहां किसी क्षेत्र को विशेष रूप से आवासीय घोषित किया गया है और राज्य सरकार ने वहां केवल आवासीय उपयोग की अनुमति दी है, वहां कमर्शल गतिविधि पाए जाने पर संबंधित परिसर को पहले चरण में सील किया जाए।
पिक एंड चूज पर दिखाई सख्ती
पीठ ने यह भी कहा कि अधिकारियों को कार्रवाई में ‘पिक एंड चूज’ यानी चुनिंदा तरीके से कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। नियमों का समान रूप से पालन कराया जाना चाहिए और भेदभावपूर्ण कार्रवाई को अदालत गंभीरता से देखेगी। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने 22 सितंबर (अब अपलोड हुए आदेश) को पारित अपने आदेश में ये निर्देश दिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संपत्ति के मालिकाना हक या अन्य अधिकारों को लेकर मुकदमा लंबित होने का आधार लेकर भी ऐसे परिसर की सीलिंग नहीं रोकी जा सकती, यदि वहां जमीन या भवन के स्वीकृत उपयोग के विपरीत गतिविधि हो रही है। पीठ ने कहा कि जिन इलाकों को स्पष्ट रूप से आवासीय उपयोग के लिए चिन्हित किया गया है और जहां राज्य सरकार की अनुमति केवल आवासीय इस्तेमाल के लिए है, वहां किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। ऐसी गतिविधि मिलने पर परिसर को पहले चरण में सील किया जाए।
मिक्स लैंड यूज में यथास्थिति
सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि उन इलाकों के संबंध में फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने को कहा है, जिन्हें किसी खास उपयोग, जैसे व्यावसायिक या आवासीय के लिए स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे क्षेत्रों में मिश्रित उपयोग की अनुमति के सवाल पर बाद में विचार किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि इस संबंध में कागजी कार्रवाई और कार्यवाही जारी रह सकती है, लेकिन फिलहाल मौजूदा स्थिति में बदलाव नहीं किया जाए।
मुकदमा लंबित होने पर भी सीलिंग
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी भवन या जमीन के संबंध में निजी पक्षों के बीच स्वामित्व या अन्य विवाद लंबित हो अथवा सरकार और संबंधित पक्ष के बीच मुकदमा चल रहा हो, इससे प्राधिकरण को नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने से नहीं रोका जा सकता। यदि भवन या जमीन का इस्तेमाल उस उद्देश्य के विपरीत हो रहा है जिसके लिए उसका आवंटन किया गया और सक्षम प्राधिकारी ने योजना मंजूर की, तो परिसर को सील किया जा सकता है।
सील-ध्वस्त करने का निर्देश
यह मामला मूल रूप से एक अनधिकृत जी+1 भवन से जुड़े विवाद से शुरू हुआ था। मार्च 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे देशभर में आवासीय क्षेत्रों के गैर-आवासीय उपयोग की जांच से जुड़े व्यापक मामले में बदल दिया था। राजधानी वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नगर निकायों को जांच के निर्देश दिए गए थे। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा को कोर्ट सलाहकार नियुक्त किया है। मामले में मेरठ, जयपुर, लखनऊ और दिल्ली समेत कई शहरों में भूमि उपयोग के उल्लंघन की जांच हुई है। मेरठ में 44 संपत्तियों को सील किए जाने और ऐसे परिसरों में चल रहे कोचिंग सेंटर समेत अन्य संस्थानों की भी जांच की गई है। कोर्ट ने पूरी तरह अनधिकृत निर्माणों को कानून के मुताबिक सील या ध्वस्त करने का निर्देश भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर 2026 को होगी।
लेखक के बारे मेंराजेश चौधरीराजेश चौधरी 2007 से नवभारत टाइम्स से जुड़े हुए हैं। वह दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, निचली अदालत और सीबीआई से जुड़े विषयों को कवर करते हैं और स्पीड न्यूज में भी आपको इस बारे में खबर देते रहेंगे। यदि आपके पास कोर्ट से जुड़े मामलों की कोई सूचना है तो आप उनसे इस ईमेल अड्रेस - journalistrajesh@gmail.com - पर संपर्क कर सकते हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Legalकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
- सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

