जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड को लेकर सियासी बयानबाजी, कानून व्यवस्था पर सवाल
भाजपा ने जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि झामुमो और कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
जमशेदपुर हिमांशुर हत्याकांड पर तीखी हुई सियासी बयानबाजी, कानून व्यवस्था पर बीजेपी ने उठाए सवाल, बचाव में उतरे झामुमो- कांग्रेस
जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर बीजेपी ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
Published : June 30, 2026 at 8:59 PM IST
रांची: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बार के बाहर हुई हिंसक वारदात और हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर सियासत शुरू हो गई है. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति होने का आरोप लगाया है. रांची में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि उस घटना को बर्बरता पूर्वक अंजाम दिया गया है जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही.
बीजेपी ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से पुलिस निसहाय और असहाय साबित हो रही है और किस कार्य में उसकी संलिप्तता है कि कानून व्यवस्था के कार्यों में वह ध्यान नहीं दे रही है, यह बड़ा सवाल है. उन्होंने कहा कि यह न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि राज्य प्रशासन के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर रही है कि ऐसे सवाल का जवाब जनता को कैसे मिलेगा, जो असुरक्षित महसूस कर रही है.
पहले अपने गिरबां में झांके बीजेपी: राजेश ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर कहते हैं कि कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठना लाजिमी है लेकिन भाजपा को यह याद करना चाहिए कि उनके शासनकाल में जमशेदपुर में किस तरह से गुंडों का तांडव हुआ करता था. इस मामले में त्वरित कार्रवाई भी हुई है और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है.
दिल्ली और पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखे बीजेपी: सुप्रियो भट्टाचार्य
इधर अपनी सरकार के बचाव में उतरे झामुमो ने विधि व्यवस्था में गिरावट होने से इनकार किया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है, जांच की जा रही है और कार्रवाई होगी, जो बीजेपी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रही है, वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को पहले देखे, पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखे, जहां सेंट्रल फोर्स तैनात रहती है.
घटना के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
घटना के बाद जमशेदपुर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में घटनास्थल पर मौजूद गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक रतन कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार शामिल हैं.
गौरतलब है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बार के बाहर शनिवार रात हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ था, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में चापड़ से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल सरायकेला करणी सेना (युवा) के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की सोमवार शाम टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
दोहरे हत्याकांड से सनसनी: नशे में चाचा ने बहू और भतीजी को उतारा मौत के घाट
तमाड़ में बुजुर्ग हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में आरोपी कुईला महतो गिरफ्तार
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

