पेपर लीक मामलों पर राठौड़ का वार
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर हमला किया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि ये दोनों पार्टियां युवाओं के साथ छल कर रही हैं.

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजेंद्र राठौड़ का वार, कहा-पेपर लीक के खिलाफ कानून का विरोध कर युवाओं को छल रहा इंडिया गठबंधन
पेपर लीक के खिलाफ कानून को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का कांग्रेस पर हमला.
Published : July 28, 2026 at 2:05 PM IST
जयपुर : संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून को लेकर राजनीतिक बहस के बीच विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रहे राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला. राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्र हितों की राजनीति करने का दिखावा कर रही है, जबकि पेपर लीक मामलों में उसकी भूमिका पहले ही सवालों के घेरे में रही है. अब जब केंद्र सरकार सख्त कानून लाई है तो कांग्रेस उसका विरोध कर युवाओं के साथ छल कर रही है.
बैसाखियों पर चलने की कोशिश: पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंगलवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि राजस्थान में पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों का बड़ा आंदोलन हुआ था. कांग्रेस ने उस आंदोलन की बैसाखियों पर चलने की कोशिश की. खुद को छात्रों का हितैषी बताने का प्रयास किया, लेकिन जब छात्रों की मांग के अनुरूप सख्त एंटी पेपर लीक कानून लाने का समय आया तो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संसद में व्यवधान खड़ा करने में जुट गए. युवाओं ने अपना आंदोलन इस उम्मीद के साथ समाप्त किया था कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने को कड़ा कानून बनाया जाएगा, लेकिन अब कानून बनने की प्रक्रिया में विपक्ष बाधा डाल रहा है.
राहुल पर निशाना: पूर्व मंत्री राठौड़ ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है और गंभीर विषयों पर चर्चा से बच रहा है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह भ्रम हो गया है कि संसद में शोर-शराबा करने से लोकप्रियता बढ़ती है. लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, लेकिन उसे संसद की प्रक्रियाओं में भाग लेकर अपनी बात रखनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी सदन की कार्यवाही को बाधित कर लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
कोचिंग संस्थानों को कांग्रेस का संरक्षण : राठौड़ ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए थे. राठौड़ ने कहा कि जिन लोगों के हाथ विद्यार्थियों की भावनाओं को कुचलने में रंगे हैं, उन्हें इस विषय पर नैतिकता का पाठ पढ़ाने का अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में सामने आए कई पेपर लीक मामलों में सीकर के कोचिंग संस्थानों की बड़ी भूमिका रही और इन संस्थानों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान संरक्षण मिला.
डोटासरा पर तंज: राठौड़ ने दावा किया कि इन संस्थानों को गोविंद सिंह डोटासरा का संरक्षण प्राप्त था. उन्होंने कहा कि अब डोटासरा बयान देकर केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता और युवा सब कुछ जानते है. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों पर राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने विश्वास जताया कि एंटी पेपर लीक कानून युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने के अपने प्रयास में सफल नहीं होगी.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

