बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ी, 3 जिलों में हुई हत्याएं, अपराधियों ने मचाया हाहाकार
बिहार के अलग-अलग जिलों से हिंसक वारदातें सामने आई हैं। पूर्णिया में एक किशोर की गला रेतकर हत्या, बेगूसराय में एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या, और अररिया में एक विवाहिता की पति द्वारा गला दबाकर हत्या करने से लोगों में भारी तनाव और दहशत का माहौल है।

सौजन्य से:- Live Hindustan
बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, एक ही रात तीन जिलों में मर्डर से सनसनी; अपराधियों ने ऐसे मचाया तांडव
Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में किशोर करण कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि बेगूसराय में किसान सुनील सिंह की गोली मारकर और अररिया में नूर जबीं की गला दबाकर हत्या हुई है।
Bihar Crime News: बिहार के अलग-अलग जिलों से हत्या और सनसनीखेज वारदातों की तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। पहली घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से आई है, जहां पिछले 24 घंटे से लापता एक किशोर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उसका शव जेबीसीआरडी नहर के पूरब बांध पर बरामद हुआ। मृतक की पहचान महाराजगंज पंचायत के चकमका वार्ड संख्या पांच निवासी अमरेंद्र महतो के 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम 4 बजे से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम एवं जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेगूसराय में बुजुर्ग किसान की तीन गोली मारकर हत्या
दूसरी बड़ी वारदात बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग किसान की सरेआम हत्या कर दी। सरगाहा बांध के समीप बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुनील कुमार सिंह को अंधाधुंध गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए तीन गोलियां मारीं, जिसमें से एक गोली सीधे उनके सिर में जा लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव है। पुलिस, एफएसएल की विशेष टीम और खुद एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अररिया में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम
तीसरी घटना अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां आपसी विवाद में एक विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, भीखा पंचायत स्थित मोहनियां वार्ड तीन में बुधवार की देर रात एक पति ने ही अपनी पहली पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 28 वर्षीय नूर जबीं के रूप में हुई है, जो मोहनियां वार्ड तीन के रहने वाले मो. इस्माइल की पहली पत्नी थी। पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताया कि मृतका के भाई के लिखित बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति मो. इस्माइल को रंगे हाथ धर-दबोचा है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

