तमिलनाडु में ऑनर किलिंग के खिलाफ कानून, सरकार दृढ़ संकल्पित
तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरसु ने कहा कि सरकार जाति के आधार पर ऑनर किलिंग को रोकने के लिए एक अलग कानून बनाने के लिए तैयार है. सरकार यह काम जल्द ही करने की योजना बना रही है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
तमिलनाडु में जाति के आधार पर ऑनर किलिंग के खिलाफ कानून बनेगा, मंत्री वन्नी अरसु का बयान
तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरसु ने बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर चेन्नई में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.
Published : July 6, 2026 at 2:23 PM IST
चेन्नई: तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरसु ने साफ कहा है कि सरकार जाति के आधार पर ऑनर किलिंग को रोकने के लिए एक अलग कानून बनाने के लिए तैयार है.
देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि के मौके पर, तमिलनाडु सरकार की ओर से सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरसु ने चेन्नई के एझिलाकम (Ezhilagam) में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.
बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सभी अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोग बाबू जगजीवन राम को याद करने के लिए एक साथ आते हैं. बाबू जगजीवन राम ही थे जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दुनिया को भारत की ताकत दिखाई थी. अगर भारत ने अलग-अलग युद्धों में जीत हासिल की है, तो इसका श्रेय उस समय के रक्षा मंत्री की रणनीति को जाता है."
वन्नी अरसु ने कहा, "उन्होंने (बाबू जगजीवन राम ने) ही संसद में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण की पुष्टि की थी. उन्होंने पूरे भारत में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के अधिकारों के लिए काम किया. जगजीवन राम के गौरव को कोई छिपा नहीं सकता. तमिलनाडु सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाता रहेगा."
मंत्री वन्नी अरसु ने आगे कहा, "पुलिस मयिलादुथुराई जिले में हुई हत्या की घटना की जांच कर रही है. उसके आधार पर, ऑनर किलिंग मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी. ऑनर किलिंग को रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे."
उन्होंने कहा, "हमने विधानसभा के पहले ही दिन जाति के आधार पर ऑनर किलिंग को रोकने के लिए एक अलग कानून की जरूरत पर बात की है. इस बार जब विधानसभा का सत्र आयोजित होगा तो मैं इस पर जरूर जोर दूंगा. हम जाति के आधार पर ऑनर किलिंग को रोकने के लिए एक अलग कानून बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, चाहे कुछ भी हो जाए."
गौरतलब है कि पिछली DMK सरकार के दौरान जाति के आधार पर होने वाली ऑनर किलिंग को रोकने के लिए रिटायर्ड जज के.एन. बाशा की अध्यक्षता में एक कमीशन बनाया गया था. सीएम विजय के नेतृत्व वाली मौजूदा TVK सरकार कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर ऑनर किलिंग के खिलाफ एक अलग कानून बनाने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें- 'नहीं टिकेगी विजय की सरकार', जमानत पर बाहर आते ही DMK विधायक का बड़ा बयान
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

