कटारिया का दावा: 2027 में संभल सीट पर भाजपा की जीत
पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने 2027 के विधानसभा चुनाव में संभल सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया है, साथ ही उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की ताकत बताया और विपक्ष पर हमला बोला

सौजन्य से:- Hindustan
अवैध कार्यों पर कानून का डंडा चलता है : कटारिया
पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 2027 में भाजपा की संभल विधानसभा सीट पर जीत का दावा किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की ताकत बताया और चुनाव प्रबंधन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन और रामपुर विश्वविद्यालय के निर्माण के मुद्दे पर भी प्रतिक्रियाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे पूर्व परिवहन मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा संभल विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अशोक कटारिया ने कहा कि “बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर का प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण होता है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए अशोक कटारिया ने कहा कि किसी व्यक्ति का खुद को या किसी अन्य को कोक्रोच से जोड़ना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि युवा और व्यक्ति को अपनी तुलना किसी मजबूत प्रतीक से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर तुलना करनी है तो शेर, गुलदार या घोड़े जैसे प्रतीकों से की जा सकती है, लेकिन कोक्रोच से खुद को जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में विपक्षी दलों के लोग एक साथ दिखाई दिए और इसे उन्होंने राजनीतिक विचारधारा का प्रदर्शन बताया।रामपुर विश्वविद्यालय को लेकर पूछे गए सवाल पर अशोक कटारिया ने कहा कि विश्वविद्यालय बनने चाहिए, लेकिन नियमों और कानूनों के अनुसार बनने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर में विश्वविद्यालय का निर्माण अवैध तरीके से किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था गलत तरीके से संपत्ति का उपयोग करती है तो कानून अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि “अवैध काम करने वालों पर आज नहीं तो कल कानून का डंडा चलता जरूर है।” उन्होंने आजम खान का नाम लेते हुए कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें किसी एक वर्ग विशेष की ओर से नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की ओर से आई थीं। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत किए गए कार्यों का परिणाम भुगतना पड़ता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

